Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»कैट ने चीनी सामानों के बहिष्‍कार के लिए मुकेश अंबानी सहित अन्‍य उद्योगपतियों से मांगा सहयोग
    बिजनेस

    कैट ने चीनी सामानों के बहिष्‍कार के लिए मुकेश अंबानी सहित अन्‍य उद्योगपतियों से मांगा सहयोग

    sonu kumarBy sonu kumarJune 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सभी राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों, राजनीतिक दलों, बॉलीवुड कलाकारों, क्रिकेटरों और देश के मशहूर हस्तियों से अपील के बाद कैट ने उद्योगपतियों से चीनी समानों के बहिष्‍कार के लिए  सहयोग मांगा है। कैट ने बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी और 50 अन्य उद्योगपतियों को पत्र भेजकर देश और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के अभियान से जुड़ने का आग्रह किया है। बता दें कि कैट ने ‘भारतीय सामान-हमारा अभिमान’ के नाम से ‘चीनी सामानों का बहिष्कार’ का एक अभियान 10 जून से राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किया है।

    कारोबारियों के संगठन कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने मुकेश अंबानी के अलावा रतन टाटा, नारायणमूर्ति, अजीम प्रेमजी, आदी गोदरेज, नुस्ली वाडिया, अजय पीरामल, विक्रम किर्लोस्कर, कुमार मंगलम बिरला, शिव नाडार, राहुल बजाज, सुनील भारती मित्तल, ज्योत्स्ना सूरी, आनंद महिंद्रा, उदय कोटक, पलोनजी मिस्त्री, शशि रुइया, मधुकर पारेख, डा. सतीश रेड्डी, पंकज पटेल, नीलेश गुप्ता हर्ष मरीवाला, पंकज पटेल आदी से सहयोग का आग्रह किया है।

    मुकेश अंबानी और अन्य उद्योगपतियों को भेजे पत्र में कैट ने उनसे ये आग्रह किया है कि एक सफल उद्यमी और भारतीय उद्योग के कर्णधार होने के कारण वे सभी चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के राष्ट्रीय अभियान में शामिल हों। कैट के  राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल मुकेश अंबानी सहित अन्य सभी उद्योगपतियों से पत्र के माध्‍यम से अपील किया है कि ये अभियान देश की अर्थव्यवस्था में एक नया परिवर्तन लाएगा और भारत को दुनिया में एक नई आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगा।

    खंडेलवाल ने कहा कि देश के सभी प्रमुख वर्गों के इस अभियान से जुड़ने से चीन पर भारत की निर्भरता बहुत हद तक कम होगी। गौरतलब है कि भारत चीन से चार श्रेणियों के उत्पादों का आयात करता है, जिसमें तैयार माल, कच्चा माल, भारत में असेंबलिंग के लिए स्पेयर पार्ट्स और टेक्नोलॉजी वाले उत्पाद शामिल हैं। कैट ने चरणबद्ध तरीके से चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने का फैसला किया है, जिसमें पहले चरण के लिए करीब 450 व्यापक श्रेणी के तैयार उत्पादों की एक सूची बनाई है। इसमें करीब 3000 से अधिक ऐसे उत्पाद हैं, जो चीन से आयात होते हैं जबकि इस तरह के सभी उत्पाद भारत में पहले से ही बन रहे हैं।

    कैट के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि इस अभियान का पहला चरण 10 जून, 2020 को शुरू किया गया था, जो दिसंबर, 2021 तक जारी रहेगा। इस दौरान भारतीय उद्योग, लघु उद्योगों, उद्यमियों, स्टार्टअप और अन्य लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए कैट केंद्र सरकार से एक व्यापक रणनीति बनाने का आग्रह करेगा। खंडेलवाल ने कहा कि देश के कुछ वर्गों में एक मिथक है कि भारत चीनी वस्तुओं का बहिष्कार बहुत मुश्किल है, जिसे भारत के व्यापारियों ने एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि देश के व्यापारी देशवासियों के सहयोग से इसे सफल करके दिखाएंगे।

    उन्होंने कोविड-19 से लड़ने के लिए देश में ही अनेक वस्तुओं के उत्पादन का उदहारण देते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम दो महीने से भी बहुत कम वक्‍त में पीपीई किट, वेंटिलेटर, मास्क और अन्य वस्तुओं का उत्पादन कर सकते हैं तो फिर हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते। खंडेलवाल ने कहा कि इसके लिए एक दृढ़ संकल्प की जरूरत है, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्‍होंने कहा कि कैट के ‘भारतीय सामान-हमारा अभिमान’ के अभियान की मुख्य धुरी बनेगा। खंडेलवाल ने कहा कि भारत की सेना चीन से बॉर्डर पर लड़ेगी। वहीं, भारतीय व्यापारी और भारत के लोग चीन से आर्थिक र्मोचे पर लड़ेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में आए कोरोना के 15968 नए मामले, 465 लोगों की हुई मौत
    Next Article ये कंपनिया बनाती हैं मेड इन इंडिया SmartPhonees, देखिए लिस्ट
    sonu kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version