राजौरी, पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को एक बार फिर से राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैंं।
पाकिस्तान की ओर से बुधवार को जिले के नौशेरा सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।