रांची. राज्य में सोमवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली और राजधानी रांची समेत कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। कई जिलों में तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने से कुछ देर के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली। रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में तो करीब 1 घंटे की बारिश के बाद तेज धूप निकल आई। पूरे राज्य भर में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। यह अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। राजधानी रांची में जून की शुरुआत के पहले ही दिन मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सोमवार को पौ फटते ही आसमान में चारों ओर घने बादल छा गए।
Previous Articleबिना वर्दी वाले सैनिक जीतेंगे कोरोना जंग: PM
Next Article साक्षी ने धोनी के संन्यास ट्वीट का खोला सस्पेंस