Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चीन ने पाकिस्तान के तीन ​हवाई अड्डों​ पर तैनात किये लड़ाकू जेट
    Top Story

    चीन ने पाकिस्तान के तीन ​हवाई अड्डों​ पर तैनात किये लड़ाकू जेट

    shivam kumarBy shivam kumarJune 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    पूर्वी लद्दाख की सीमा पर चल रहे तनाव के बीच चीन अब पाकिस्तान के रास्ते भारत की घेराबंदी कर​ने की कोशिश कर रहा है​​।​ ​चीन की वायुसेना (पीएलए एफ) ने पाकिस्तान के 3 ​​हवाई अड्डों कंडवारी, रहीम यार खान और सुक्कुर पर ​अपने लड़ाकू जेट तैनात कर दिए हैं​। इस समय ​​पाकिस्तान के वायु क्षेत्र में ​​20 से अधिक चीनी वायुसेना के लड़ा​​कू जेट ​​उड़ते दिखाई दिए हैं। पीएलए एफ के सैकड़ों वायु सैनिक भी पाकिस्तान के इन तीनों हवाई अड्डों के पास नजर आ रहे हैं​​।​​​​ इसके अलावा चीन राजस्थान और गुजरात से लगती सीमा पर भी ​एयरपोर्ट का जाल बिछा रहा है​​​​​​।​​​​​ 
     
    ​पाकिस्तान की सीमा में ​एयरपोर्ट बनाने के पीछे चीन का तर्क है कि इससे चीन और पाकिस्तान के व्यापार को फायदा मिलेगा लेकिन चीन की मंशा किसी से छुपी नहीं है। राजस्थान की जैसलमेर के घोटारु सीमा के ठीक सामने 25 किलोमीटर की दूरी पर कदनवाली के खेरपुर में ​चीन का ​एयरबेस तैयार हो चुका है​​।​​​​​​ ​​जैसलमेर बॉर्डर पर हमेशा चीनी सैनिक देखे जाते​ हैं। ​यहां पर चीनी सैनिकों की मौजूदगी कुछ महीनों में बढ़ी है​​​​।​​​​​​ ​इस एयरबेस पर ​पाकिस्तान ​चीन से मिले चेनगुड जे-7 फाइटर विमान, जे.एफ-17 फाइटर विमान, वाई-8 रडार और कई ​विमान उतारता रहता है​।​​​​​​ इसी तरह बाड़मेर में मुनाबाव के सामने थारपारकर में भी चीनी सैनिक एयरपोर्ट बना रहे हैं​​।​​​​​​​ इसकी दूरी भी भारतीय सीमा से करीब 25 किमी. है​​।​​​​​​ चीनी सैनिक केवल राजस्थान सीमा पर ही नहीं बल्कि गुजरात से लगती सीमा पर भी एयरपोर्ट तैयार कर रहे हैं​​।​​​​​​​ गुजरात के सीमा के सामने 20 किमी. दूर मिठी में एक एयरपोर्ट बन​​ रहा है​​।​​​​​​​​ ​चीन, राजस्थान बॉर्डर से करीब 25 किमी दूर एयरपोर्ट बना रहा है, वही गुजरात बॉर्डर से लगभग 20 किमी दूर एयरपोर्ट बना रहा है।
    ​
    कडंवारी एयरपोर्ट ​पाकिस्तान का ​निजी घरेलू हवाई अड्डा है, जो सिंध, पाकिस्तान में स्थित है। इसका स्वामित्व गैस कंपनियों के एक कंसोर्टियम के पास है और इसका संचालन ओएमवी पाकिस्तान द्वारा किया जाता है। इसका रनवे ​ ​7,874 फीट लम्बा है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ​यहां से ​सप्ताह में तीन बार एटीआर 42-500 का उपयोग करते हुए पीके-155 और पीके -155 के माध्यम से नियमित रूप से निर्धारित उड़ानें संचालित करती है।​ इसी तरह पाकिस्तान के शेख जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को रहीम यार खान हवाई अड्डे के रूप में भी जाना जाता है। यह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहीम यार खान शहर से 5 किमी की दूरी पर स्थित है। इसका नाम जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के नाम पर है, जिन्होंने इस हवाई अड्डे और अन्य परियोजनाओं के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की। इसका स्वामित्व और  संचालन पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के पास है। इसका रनवे 9,842 फीट लम्बा है। पाकिस्तान एविएटर्स एंड एविएशन लहौर तक चार्टर्ड विमान और पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण इस्लामाबाद, कराची, लाहौर और जेद्दाह तक उड़ानों का संचालन करता है। 
     
    पाकिस्तान का सुक्कुर हवाई अड्डा पूरी तरह से घरेलू है जो पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सुक्कुर जिले के सुक्कुर शहर के केंद्र से लगभग 8 किमी दूर स्थित है। यह एक मध्यम आकार का हवाई अड्डा है जो मुख्य रूप से सुक्कुर, खैरपुर और रोहरी की आबादी को कवर करता है। यह कराची में जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का मुख्य वैकल्पिक मार्ग है, जिसकी दूरी लगभग 350 किमी/220 मील है। इसके रनवे की लम्बाई 9,000 फीट है। जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाद सुक्कुर हवाई अड्डा सिंध में दूसरा मुख्य परिचालन हवाई अड्डा है। पक्का रनवे लगभग 2,700 मीटर लंबा है। यह विशेष रूप से आपात स्थिति के समय और खराब मौसम की वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी संभालता है। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस यहां से कराची और इस्लामाबाद के लिए ​उड़ानों का संचालन करती है​​।
     
    ​चीनी सैनिकों के लिए भारतीय सीमा के पास दो एयरपोर्ट बन चुके हैं जबकि दो और एयरपोर्ट बन रहे हैं​​।​ ​यह भी जानकारी मिली है कि ​चीनी सैनिक पाकिस्तान के ​कराची, जकोकाबाद, क्वेटा, रावलपिंडी, सरगोडा, पेशावर, मेननवाली और रिशालपुर जैसे एयरबेस को अत्याधुनिक बना रहे हैं​​।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJ-K: CRPF टुकड़ी पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद
    Next Article योगी ने आपदा को अवसर में बदला : मोदी
    shivam kumar

      Related Posts

      बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत

      April 17, 2026

      ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद

      April 17, 2026

      इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम

      April 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version