Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»देश में चल रहा है ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ का खतरनाक खेल : सीएम गहलोत
    देश

    देश में चल रहा है ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ का खतरनाक खेल : सीएम गहलोत

    sonu kumarBy sonu kumarJune 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    जयपुर। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि देश में हॉर्स ट्रेडिंग का खतरनाक खेल चल रहा है। ऐसे लोगों को नेस्तनाबूत कर झटका देना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि जनता सब समझ रही है और कोई आश्चर्य नहीं है कि आने वाले वक़्त में जनता खुद उन्‍हें झटका दे देगी। उन्‍हें भ्रम नहीं होना चाहिए। गहलोत होटल शिव विलास में कांग्रेस विधायकों से चर्चा के बाद बुधवार अर्धरात्रि पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
    गहलोत ने मार्च में होने वाले राज्‍यसभा चुनावों को निर्वाचन आयोग पर दबाव बनाकर टलवाने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि चूंकि दो महीने पहले गुजरात में विधायकों की खरीद-फरोख्त पूरी नहीं कर पाए थे, इसलिए ऐसा किया गया। उस समय भी कोरोना संकट था, आज भी है तो चुनाव टालने का क्‍या तुक था।
    सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी द्वारा भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो में विधायकों की कथित खरीद-फरोख्‍त को लेकर की गई शिकायत पर गहलोत ने कहा कि लोकतान्त्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश चल रही है। सोशल मीडिया से ख़बरें आ रही हैं बड़े रूप में नकदी पहुंच चुकी है। जयपुर में करोड़ों-अरबों रुपये भेजे जा रहे हैं। ये कौन भेज रहा है? एडवांस देने की बातें हो रही हैं। दस करोड़ एडवांस ले लीजिए, बाद में 10 और देंगे, फिर 5 और देंगे, ये क्या हो रहा है। खुला खेल हो रहा है। इसलिए महेश जोशी ने ठीक किया रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कम से कम इस पर अंकुश लगेगा। पकड़ में आएगा तो उनको अंदर रखना पड़ेगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा, हम जानते थे कि मध्यप्रदेश के बाद में राजस्‍थान में भी गेम होगा। हालांकि मध्य्प्रदेश के जो बाइस एमएलए गए हैं, उनकी बहुत दुर्गति हो रही है। वे अपने क्षेत्र में घुस नहीं पा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि तुम तो 25 करोड़ में बिके हुए लोग हो। किस मुंह से आए हो वापस। हमने पांच साल के लिए भेजा था। उधर, भाजपा वाले भी उन्‍हें टिकट नहीं दे पा रहे  क्योंकि वहां भाजपा का खुद का कैडर है। वहां ना चुनाव हो पा रहे हैं और ना ही कैबिनेट बन पा रही है।
    गहलोत ने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि मैं इस राजस्थान की धरती पर मुख्यमंत्री हूं। इस धरती के लाल बिना सौदे के और बिना लोभ-लालच के सरकार का साथ देते हैं। सरकार स्‍थायी रहनी चाहिए इस सोच के साथ जब पिछली बार मुख्यमंत्री बना तब भी बसपा के छह विधायक साथ आए थे, इस बार भी छह विधायक साथ आए।
    राजस्‍थान के कांग्रेस विधायकों की बाड़ाबंदी के सवाल पर गहलोत ने कहा कि सबको मालूम है जिस प्रकार से कभी कर्नाटक, कभी मध्यप्रदेश, कभी महाराष्ट्र, राजस्थान में चर्चाएं चल रही हैं, इसी के मद्देनजर सब की इच्छा थी, तो हम सब लोग आपस में मिल लिए। हम सब आज बैठे, बातचीत की। दिल्‍ली से हमारे पर्यवेक्षक रणदीप सुरजेवाला भी बैठक में साथ थे। सबने भावना व्यक्त की, अच्छी मीटिंग हुई। सभी यहां से एकजुट होकर गए हैं। जनप्रतिनिधि कानून में संशोधन के सवाल पर गहलोत ने कहा कि पहले भी बिल आए संशोधन हुए। उसके बाद भी कोई न कोई रास्ता निकाल लेते हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबलिया : सपा जिलाध्यक्ष ने कहा, कानून से नहीं गोमांस का निर्यात बंद करने से रुकेगी ‘गौहत्या’
    Next Article दिल में दर्द लिए फिर से दिल्ली और पंजाब की ओर चल पड़े बिहार के श्रमिक
    sonu kumar

      Related Posts

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version