आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विधायक अनंत ओझा ने कहा है कि कोरोना संकट के बीच भाजपा की वर्चुअल रैली से कांग्रेस और झामुमो के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी मोदी सरकार 2 के एक वर्ष की उपलब्धियों और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ जनता के बीच पहुंच रही है। सोशल मीडिया पर पार्टी के कार्यक्रमों से लाखों लोग जुड़ रहे हैं। यही कारण है कि झामुमो और कांग्रेस के नेता इससे बौखलाकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। राज्य की सत्ता में बैठे लोग केंद्र से मिले अतिरिक्त अनाज को भी गरीबों में बांटने में विफल रहे। वहीं, राज्य में कोरोना जांच तो भगवान भरोसे ही है। कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए कि गरीबों के ट्रेन किराये के भुगतान का संकल्प बैनर और होर्डिंग तक ही सिमट कर क्यों रह गया। जनता जानना चाहती है कि ढिंढोरा पीटनेवाली कांगे्रस ने कितने किराये का भुगतान किया। भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन के समय में गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद की हर संभव कोशिश की और उन्हें सहायता पहुंचायी। लाखों पैकेट मोदी आहार और राशन तथा अनाज, आलू, दाल, प्याज और मास्क से लेकर चप्पल तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे। हाइवे से लेकर क्वारेंटाइन सेंटर तक प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की सेवा की। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। साथ ही वे स्वदेशी स्वावलंबन और लोकल के लिए वोकल का प्रचार कर रहे हैं।
वर्चुअल रैली से कांग्रेस और झामुमो परेशान : अनंत ओझा
Previous Articleस्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत बनाना भाजपा का लक्ष्य : धर्मपाल सिंह
Next Article भारत-चीन सीमा पर झारखंड के श्रमिक सड़क निर्माण करेंगे
Related Posts
Add A Comment