आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत बनाना भाजपा का लक्ष्य है। पार्टी कार्यकर्ता स्वदेशी के संकल्प और कोरोना से बचाव के उपायों को घर-घर तक पहुंचायें। प्रदेश भाजपा के सभी सात मोर्चों के पदाधिकारियों को सोमवार को संबोधित करते हुए यह बातें भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहीं। उन्होंने कह कि जितनी तेजी से समाज लोकल के लिए वोकल बनेगा। स्थानीय वस्तुओं का उपयोग लोगों की प्राथमिकता में शामिल होगा, आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी उतनी ही तेजी से पूरा होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना से उपजे संकट ने भारतीय समाज को स्वावलंबी गांव से आत्मनिर्भर भारत बनाने का स्पष्ट संदेश दिया है। समाज लोकल के लिए जितना वोकल होगा उतना ही पलायन और बेरोजगारी से निजात मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल के लिए वोकल आह्वान को हमें साकार करना है। श्री सिंह ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता युवाओं, महिलाओं, किसानों, पिछड़ों, अनुसूचित जाति और जनजाति तथा अल्पसंख्यक समाज के बीच जाकर कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सेनिटाइजर का वितरण करें साथ ही स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल करें। बैठक में अमित सिंह, अमरदीप यादव, रामकुमार पाहन, आरती सिंह, नीरज पासवान, सोना खान, विनय जायसवाल और अशोक बड़ाइक समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत बनाना भाजपा का लक्ष्य : धर्मपाल सिंह
Previous Articleबाबू…अब नून-रोटी खाब, झारखंड से नई जाब…
Next Article वर्चुअल रैली से कांग्रेस और झामुमो परेशान : अनंत ओझा
Related Posts
Add A Comment