Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»इंडिया एलायंस व आरटीआई इंटरनेशनल इंडिया के बीच नई साझेदारी
    Top Story

    इंडिया एलायंस व आरटीआई इंटरनेशनल इंडिया के बीच नई साझेदारी

    sonu kumarBy sonu kumarJune 11, 2020Updated:June 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोविड-19 (कोरोना वायरस) के प्रकोप के कारण कई नई चुनौतियां उभरी हैं। हालाँकि, इस महामारी ने अनुसंधान के अवसर भी प्रदान किए हैं, जिससे भारत को इस तरह की चुनौतियों से लड़ने और भविष्य के लिए खुद को तैयार करने में मदद मिल सकती है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए शोध एवं विकास के क्षेत्र में कार्यरत दो प्रमुख संस्थाओं- इंडिया एलायंस और आरटीआई इंटरनेशनल इंडिया के बीच एक नई साझेदारी की गई है, जिससे कोविड-19 से संबंधित प्रक्रिया को तेज करने और इससे उबरने से जुड़े प्रयासों की मजबूती के लिए अनुसंधान को बढ़ावा मिल सकता है।

    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान में इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल के तहत मुख्य रूप से जिन विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, उनमें टेस्टिंग, निगरानी, संपर्क का पता लगाना, मेडिकल कंसल्टेशन, संवेदनशील समुदायों के बीच स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की पहुँच सुनिश्चत करना, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती, रिस्क कम्युनिकेशन और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना शामिल है। इसके अलावा, इस कार्यक्रम का उद्देश्य सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के हितधारकों के साथ रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देना है, जिससे एडवोकेसी, नीतिगत सुधार, संसाधन जुटाने में मदद मिल सकती है। बताया जा रहा है कि इंडिया एलायंस और आरटीआई इंटरनेशनल के बीच यह साझेदारी अकादमिक संस्थानों, उद्योगों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े शोधकर्ताओं को कोविड-19 से संबंधित शोध कार्यों पर काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगी, जिसके दूरगामी परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इंडिया एलायंस के सीईओ डॉ शाहिद जमील ने कहा है कि “हम आरटीआई इंटरनेशनल इंडिया के साथ साझेदारी से उत्साहित हैं। इससे हमें स्वास्थ्य प्रणालियों और मौजूदा कार्यक्रमों पर कोविड -19 के प्रभाव को समझने और भविष्य के लिए नये समाधान विकसित करने में मदद मिल सकती है।” आरटीआई इंटरनेशनल इंडिया के निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ राजीव टंडन ने कहा है कि “यह साझेदारी भारतीय स्वास्थ्य क्षेत्र को व्यापक रूप से सहयोग करने में सक्षम है। इससे प्रौद्योगिकी आधारित संरचना को विकसित करने में मदद मिल सकती है, जो दीर्घकालिक प्रभाव उत्पन्न करने और उसे बनाए रखने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करने में कारगर हो सकती है।” उल्लेखनीय है कि इंडिया एलायंस संस्था को वर्ष 2008 में जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) और द वेलकम ट्रस्ट, यूनाइटेड किंगडम के बीच एक साझेदारी के रूप में स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य भारतीय संस्थानों में जैव-चिकित्सा और स्वास्थ्य विज्ञान में वैज्ञानिक क्षमता का निर्माण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी अनुसंधान का समर्थन करना है। जबकि, आरटीआई इंटरनेशनल इंडिया 1980 के दशक की शुरुआत से ही भारत को विकास संबंधी चुनौतियों का सामना करने में मदद करने के लिए काम कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में नहीं हुआ कम्युनिटी ट्रांसमिशन- आईसीएमआर
    Next Article झारखंड की सेहत के लिए इ नगर निगम तो हानिकारक है
    sonu kumar

      Related Posts

      विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री

      September 20, 2025

      खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका

      September 20, 2025

      झारखंड के मुख्यमंत्री से दशहरा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, किया आमंत्रित

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version