Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान निसर्ग हो सकता है विकराल
    ताजा खबरें

    अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान निसर्ग हो सकता है विकराल

    sonu kumarBy sonu kumarJune 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र बनने से अगले 12 घंटे में तूफान निसर्ग विकराल रूप धारण कर सकता है। इसके चलते भावनगर, अमरेली के 50 और सौराष्ट्र व दक्षिण गुजरात के 159 गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।सूरत जिले में रहने वाले लोगों ने संभावित संकट से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। कई इलाकों में एनडीआरएफ और एक एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।
    मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण गुजरात में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और भारी बारिश होने का अनुमान है। सूरत से 900 किलोमीटर दूर अरब सागर में बने कम हवा के दबाव के क्षेत्र से अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान के विकाराल होने की आशंका है। तट से 710 किमी दूर तूफान के अगले छह घंटे बाद सूरत पहुंच सकता है।
    मौसम विभाग के अनुसार, 02 जून की रात को दमन और हरिहरेश्वर रायगढ़ के बीच तूफान गुजरने की संभावना है। इसका असर दक्षिण गुजरात पर पड़ेगा। मंगलवार और बुधवार को कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। सूरत जिले में 03 जून की शाम 70 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। एक एनडीआरएफ और एक एसडीआरएफ टीम को सूरत में तैनात किया गया है।
    सूरत के जिला कलेक्टर ने मछुआरों को समुद्र से वापस बुला लिया है। तूफान का प्रभाव सुवाली के तट पर दिखने लगा है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगी हैं। साथ ही डुमस, सुवाली और डभारी में लोगों के समुद्र तट पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला कलेक्टर ने समुद्र तट क्षेत्र के 32 गांवों को अलर्ट कर दिया है, जिसमें ओलपाड के 21 गांव, चौरासी के 7 गांव और माजुरा के 4 गांव शामिल हैं। लोगों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। निचले इलाकों और कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को स्थानीय अधिकारियों ने आश्रय गृह में जाने की हिदायत दी है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र: समुद्र के किनारे रेड अलर्ट, एनडीआरएफ की 10 टीमें तैनात
    Next Article आदेश गुप्ता दिल्ली भाजपा के नए अध्यक्ष, मनोज तिवारी को बड़ा झटका
    sonu kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version