कोलकाता, अपने बयानों की वजह से अमूमन सुर्खियों में रहने वाले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने अब अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भी विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हिंसा का जवाब हिंसा से ही दिया जाना चाहिए। मंत्र पाठ कर हिंसा को रोका नहीं जा सकता। इसके लिए वापस हिंसा करनी पड़ती हैं। अगर ऐसा कोई नहीं करता है तो उसे कायर कहा जाएगा। रविवार सुबह के समय उन्होंने स्थानीय लोगों और मॉर्निंग वॉकर्स को साथ लेकर न्यूटाउन के इको पार्क में एफिल टावर के पास योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां योगाभ्यास के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंत्र पाठ करने से अगर सबकुछ हो जाता तो श्रीकृष्ण को महाभारत नहीं करानी पड़ती।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



