सिमडेगा। बिना मास्क पहने घर से बाहर व सार्वजनिक स्थान  पर घूमने वाले लोगों  के प्रति प्रखंड प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।शुक्रवार को बिना मास्क पहने सड़क पर घूमते पाए गए लोगों पर प्रखंड प्रशासन के द्वारा 500 – 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया वहीं लॉकडाउन का उलंघन करने वालों को सख्त चेतावनी दी गयी।

सीओ ने लोगों से कहा कि  वे लोग बिना मास्क पहने घर से बाहर ना निकले। लॉकडाउन व  डिस्टैंस  का अनिवार्य रूप से पालन करें। खबर लिखे जाने तक 10 लोगों से बिना मास्क पहने घूमने पर जुर्माना  वसुला गया। आज प्रखंड प्रशासन द्वारा 5000 का अर्थदंड वसुला गया।
इस अभियान में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी प्रताप मिंज, थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के अलावा पुलिस बल शामिल थे.

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version