Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, April 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पहली बार गंगा दशहरा पर गंगा में भक्तों की बीच दिखी शारीरिक दूरी, लगाई आस्था की डुबकी
    Breaking News

    पहली बार गंगा दशहरा पर गंगा में भक्तों की बीच दिखी शारीरिक दूरी, लगाई आस्था की डुबकी

    azad sipahiBy azad sipahiJune 1, 2020Updated:June 1, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गंगा मां का आर्शीवाद ले कोरोना महामारी के खात्मे की लोगों ने की दुआ
    कई जगहों पर आस्था पर भारी पड़ा शारीरिक दूरी का नियम

    कानपुर। वैश्विक महामारी बने कोरोना संक्रमण का खौफ लोगों के मन से निकल नहीं रहा है और इसी के चलते इस बार पहली बार गंगा दशहरा पर लोगों की भीड़ कम दिखी। इसके साथ ही पहली बार शारीरिक दूरी का पालन हुआ और लोग दूर-दूर गंगा में आस्था की डुबकी लगायी। लोगों ने मां गंगा का आर्शीवाद ले दुआ की देश कोरोना से मुक्त हो जाये। वहीं कोरोना को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना रहा और लोगों को शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने की हिदायत एलाउंस के जरिये बार-बार दी जा रही थी। हालांकि कुछ जगहों पर शारीरिक दूरी का नियम आस्था पर भारी पड़ा, पर यह लोग यह कह रहे थे कि हम एक ही परिवार के हैं।

    गंगा दशहरा पर्व पर हजारों लोगों ने सोमवार को गंगा के विभिन्न घाटों पर पहुंचे और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही जनपद में गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगने लगा। हालांकि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही घाटों पर गश्ती तेज कर दी थी और श्रद्धालुओं को कोरोना गाइड लाइन के मुताबिक स्नान करने की सलाह देते रहे। इसी के चलते पहली बार देखा गया कि शारीरिक दूरी के साथ लोग गंगा स्नान किये और अपनी मनोकामना को पीछे छोड़ देश को कोरोना से मुक्ति से मां गंगा से दुआ की गयी। रावतपुर से बिठूर स्नान करने गये अनुभव सिंह ने बताया कि इस बार मां गंगा से अपने लिए कुछ नहीं मांगा और सिर्फ यही दुआ की कि किसी तरह से देश से कोरोना का खात्मा हो जाये, जिससे देश की अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर आ सके। काकादेव से सरसैया घाट स्नान करनी गयी गृहिणी राधा तिवारी ने कहा कि हर बार हम लोग परिवार के साथ जाते थे पर इस बार कोरोना के डर के चलते परिवार को नहीं ले गये और आस्था की डुबकी लगायी। सिविल लाइन की गृहिणी अंकिता सिंह ने बताया कि हम लोग परिवार के साथ गये फिर भी पुलिस कर्मियों ने दूर-दूर स्नान करने का निर्देश दिया और उसी के अनुसार आस्था की डुबकी लगायी। इसके साथ ही मां गंगा से दुआ मांगी गयी कि किसी तरह से देश को बर्बादी की कगार पर खड़ा करने वाले कोरोना का खात्मा हो जाये। वहीं कई जगहों पर देखा गया कि कोरोना का खौफ आस्था पर भारी पड़ गया और लोगों ने एक साथ गंगा स्नान किया, पर यह लोग अपने को एक ही परिवार के सदस्य बताते दिखे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान पुण्य भी किया, पर मंदिरों के पट बंद होने के चलते मंदिरों के दर्शन नहीं हो सके।

    पापों से मिलती है मुक्ति

    परंपरा के मुताबिक गंगा दशहरा में मां गंगा को 10 पुष्प, दशांग धूप, 10 दीपक तथा 10 प्रकार के फल चढ़ाए जाते हैं। श्रद्धालु गंगा दशहरा के दिन स्नान कर अपना जन्म सफल बनाते हैं। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति की कामना करते हैं। गंगा दशहरा हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। ज्येष्ठ मास (जून) के शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा मनाया जाता है। यह पर्व दस दिन चलता है। स्कंद पुराण के मुताबिक, इस दिन व्यक्ति को किसी भी पवित्र नदी पर जाकर स्नान, ध्यान तथा दान करना चाहिए। ऐसा करने से उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। पुराणों में कहा गया है कि भागीरथी की घोर तपस्या के बाद जब गंगा धरती पर आईं थीं, तो उस दिन ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी थी। गंगा के धरती पर आने के दिन को ही गंगा दशहरा के नाम से पूजा जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार गंगा दशहरा के दिन गंगा का अवतार हुआ था। गंगा दशहरा को पापों का नाश करने वाला कहा जाता है। हिंदू परंपरा में गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करने का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन करोड़ों लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य का लाभ कमाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन आप जिस भी चीज का दान करें उसकी संख्या 10 होनी चाहिए।

    भगीरथ ने किया था कठोर तपस्या

    पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि भगीरथ ऋषि ने अपने पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति के लिए कठोर तपस्या की थी और उसके बाद अपने अथक प्रयासों के बल पर मां गंगा को धरती पर लाने में सफल हुए, लेकिन मां गंगा का वेग इतना अधिक था कि अगर वह सीधे धरती पर आतीं तो धरती पाताल में ही चली जातीं। भक्तों के विनती करने पर भगवान शिव ने गंगा को अपनी जटाओं में भर लिया और उसके बाद मां गंगा कैलाश से होते हुए धरती पर पहुंची और भगीरथ के पूर्वजों का उद्धार किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकमाई के चक्कर में संक्रमण के करीब पहुंच रहे ई-रिक्शा व टेंपो चालक
    Next Article दिल्ली : पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ‘संख्या’ की पाबंदी हटी, सैलून भी खुलेंगे
    azad sipahi

      Related Posts

      असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी

      April 17, 2026

      पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा

      April 16, 2026

      मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण

      April 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version