Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»खजाना भरने का रास्ता खोज चुकी है सरकार : डॉ रामेश्वर
    Breaking News

    खजाना भरने का रास्ता खोज चुकी है सरकार : डॉ रामेश्वर

    azad sipahiBy azad sipahiJune 14, 2020Updated:June 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    मेदिनीनगर। खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि खाली खजाना को भरने के लिए कई उपाय किये जा रहे हैं। इसके कुछ रास्ते भी खोजे गये हैं। जिसमें रेवन्यू कलेक्शन, फिजूलखर्ची रोकना, प्रोफेशन टैक्स के दायरे में कुछ और लोगों को लाना, बकाया प्रोफेशन टैक्स वसूलना शामिल है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए सरकार कटिबद्ध है। इस महामारी के चलते ही खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा राज्य में कई जगह दाल-भात केंद्रों का संचालन किया जा रहा है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में राज्य के गरीब एवं असहाय लोगों को भोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति तक भोजन पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। कोरोना काल के इस दौर में राज्य में जीवन और जीविका दोनों को साथ-साथ चलाना है। महामारी से निजात पाने के पश्चात राज्य में विकास को और गति प्रदान की जायेगी। श्री उरांव रविवार को मेदिनीनगर परिसदन भवन में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

    मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि वैसे लाभुक जो राशन कार्ड की पात्रता नहीं रखते हैं और उनको किसी कारणवश कार्ड निर्गत हो गया है, वैसे लोग हर हाल में अपना राशन कार्ड सरेंडर करना सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं करने पर जांच में पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। कई कार्ड धारियों ने राशन कार्ड बनने के बाद लंबे समय से राशन का उठाव नहीं किया है। ऐसे सभी कार्डों को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सर्वे कराया जा रहा है, अहर्ता रखने वाले ऐसे सभी लोगों को सरकार राशन कार्ड निर्गत करने के लिए प्रतिबद्ध है। राशन वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। विभाग द्वारा सैकड़ों राशन डीलरों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गयी है। राशन वितरण का लाभ शत-प्रतिशत लाभुकों को मिले, इसके लिए विभाग प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार दस लाख गरीब परिवारों को राशन कार्ड से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। सरकार विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति करने के लिए कटिबद्ध है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुमका में रोज लाखों का राजस्व गटक रहे माफिया
    Next Article सीएम हेमंत संग कोरोना संकट पर पीएम की चर्चा कल से
    azad sipahi

      Related Posts

      एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज

      November 17, 2025

      एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण

      November 17, 2025

      जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद

      November 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज
      • एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण
      • जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद
      • बंद मकान से तीन लाख नगद और जेवरात की हुई चोरी
      • लालू परिवार में कलह! बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा-किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version