आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि सरकार स्वर्णरेखा परियोजना के छठे पुनरीक्षित प्राक्कलन को जल्द से जल्द प्रशासनिक स्वीकृति दे। उन्होेंने कहा कि परियोजना के छठे पुनरीक्षित प्राक्कलन की तकनीकी स्वीकृति केंद्रीय जल आयोग दे चुका है। जल संसाधन विभाग में परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति देने का प्रस्ताव बीते आठ महीनों से लंबित है। इससे परियोजना का निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। यदि यह प्रस्ताव यूं ही लंबित रहा तो परियोजना को मार्च 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं हो सकेगा। इसे मंजूरी दिये जाने में देर किये जाने के कारणों का पता लगाकर अधिकारियों की जिम्मेवारी तय की जानी चाहिए। इसके लिए जल संसाधन विभाग के सचिव को निर्देश दिया जाना चाहिए।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



