Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»सेहत के लिए रामबाण ‘ब्लैक राइस’ से किस्मत चमका रहे युवा किसान
    उत्तर प्रदेश

    सेहत के लिए रामबाण ‘ब्लैक राइस’ से किस्मत चमका रहे युवा किसान

    sonu kumarBy sonu kumarJune 14, 2020Updated:June 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     कोरोना से पूरी दुनिया लड़ रही है। ऐसे में लोगों की सेहत का विषय सबसे ऊपर आ गया है। जिले के गड़हांचल के युवा किसान एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर चावल की किस्म ‘ब्लैक राइस’ से न सिर्फ सेहत बल्कि अपनी किस्मत भी चमका रहे हैं। क्योंकि इसका मूल्य चावल की प्रचलित अन्य वेरायटी से पांच सौ फीसदी अधिक मिलता है।
    कोई युवा कृषि क्षेत्र में अपनी किस्मत कैसे चमका सकता है, इसे सिद्ध किया है, विकास खण्ड सोहांव के दौलतपुर निवासी संतोष सिंह ने। एमए-बीएड करने के बाद भी बेरोजगारी ने पीछा नहीं छोड़ा तो संतोष ने खेती-किसानी को चुना। पढ़ाई-लिखाई का अनुभव का खेती में जमकर इस्तेमाल किया। आज इलाके में युवाओं के लिए नजीर बन गए हैं।
    संतोष ने जब खेती में रुचि लेना शुरू किया तो कुछ खास उपज नहीं होता देख थोड़ा घबराए। मगर टूटे नहीं। नए प्रयोगों को आजमाने की ठानी। पिछले साल इंटरनेट पर धान की ब्लैक राइस के बारे में पढ़ा। इसके बाद जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। फिर ब्लैक राइस की किस्म को आजमाने का मन बनाया। डेढ़ बीघे में उन्होंने ब्लैक राइस धान रोपा था। जिसकी पैदावार भीषण बाढ़ के बाद भी अच्छी हुई तो उनका उत्साह बढ़ा।
    जिले भर में किसान पुत्र के रूप में चर्चित हो चुके संतोष सिंह ने अब अपनी स्थिति सुदृढ़ कर ली है। पूरा परिवार खेती पर ही निर्भर है। इस बार भी ब्लैक राइस धान की नर्सरी डाली है। न सिर्फ अपने बल्कि पास के गांव कथरिया निवासी युवा किसान संजय सिंह को भी ब्लैक राइस की नर्सरी डलवाया है। संतोष सिर्फ धान की फसल में ही नए-नए प्रयोग नहीं करते, बल्कि हल्दी जैसी औषधीय फसलें भी उगाते हैं।
     
    कैंसर व कई अन्य बीमारियों से लड़ने में सहायक 
    सुगंधित ब्लैक राइस चावल की पैदावार भारत में सबसे पहले असम और मणिपुर में शुरू मानी जाती है। हालांकि इसकी शुरुआत चीन से मानी जाती है। कैंसर से लड़ने की क्षमता संग कई औषधीय गुण व पारंपरिक चावल के मुकाबले पांच सौ फीसदी अधिक मूल्य दिलाने वाले बलैक राइस चावल में प्रचूर मात्रा में पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट कैंसर समते अन्य असाध्य बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है। लिहाजा इसके औषधीय गुण किसानों को आकर्षित कर रहे हैं।
    किसान संतोष सिंह ने बताया कि ब्लैक राइस की प्रति बीघा 12 कुंतल पैदावार होती है। इसकी एक खासियत यह भी है कि बाढ़ में भी फसल को कोई खास नुकसान नहीं होता। इसका चावल खाने से कैंसर से लड़ने में सहायता मिलती है। यही कारण है कि डॉक्टर भी इस चावल को खाने की सलाह देते हैं। बताया कि ब्लैक राइस बाजार में करीब पांच सौ रुपये किग्रा बिक रहा है। यही वजह है कि इस बार भी डेढ़ बीघे में इसकी रोपाई की जाएगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद, दो घायल
    Next Article उप्र में देर रात 39 पीपीएस अधिकारियों के तबादले
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version