Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जो जोड़े और साथ रखे, वही योग है : प्रधानमंत्री
    Top Story

    जो जोड़े और साथ रखे, वही योग है : प्रधानमंत्री

    sonu kumarBy sonu kumarJune 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि यह दिन एकजुटता का है। उन्होंने कहा कि जो हमे, जोड़े, साथ रखे वही योग है।
    प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई के बीच रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना के इस संकट के दौरान दुनिया भर के लोगों का माई लाइफ-माई योगा वीडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेना, दिखाता है कि योग के प्रति उत्साह कितना बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग हमारी प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को बढ़ाने में मदद कर सकता है। कोरोना वायरस खासतौर पर हमारे श्वसन तंत्र पर हमला करता है । हमारे श्वसन तंत्र को मजबूत करने में जिससे सबसे ज्यादा मदद मिलती है वो है प्राणायाम।
    मोदी ने कहा कि सामान्य तौर पर अनुलोम विलोम प्राणायाम ही ज्यादा लोकप्रिय है. ये काफी प्रभावी भी है. लेकिन प्राणायाम के अनेक प्रकार है। इसमें, शीतली, कपालभाति, भ्रामरी, भस्त्रिका, ये सब भी होते हैं, बहुत हैं अनगिनत हैं। उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि वे प्राणायाम को अपने दैनिक अभ्यास में जरूर शामिल करें और अनुलोम-विलोम के साथ ही दूसरी प्राणायाम की विधाओं को भी सीखे। योग की इन पद्धतियों का लाभ बड़ी संख्या में आज पूरी दुनिया में कोरोना मरीज़ भी ले रहे हैं। योग की ताकत से उन्हें इस बीमारी को हराने में मदद मिल रही है।
    प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद का ज़िक्र करते हुए कहा कि वे कहते थे ‘एक आदर्श व्यक्ति वो है जो नितांत निर्जन में भी क्रियाशील रहता है, और अत्यधिक गतिशीलता में भी सम्पूर्ण शांति का अनुभव करता है।’ किसी भी व्यक्ति के लिए ये एक बहुत बड़ी क्षमता होती है। गीता में भगवान कृष्ण ने योग की व्याख्या करते हुए कहा है-‘योगः कर्मसु कौशलम्’अर्थात्, कर्म की कुशलता ही योग है। उन्होंने कहा कि एक सजग नागरिक के रूप में हम परिवार और समाज के रूप में एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे. हम प्रयास करेंगे कि ‘घर पर योग, परिवार के साथ योग’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। हम ज़रूर सफल होंगे, हम ज़रूर विजयी होंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुरुक्षेत्र रहेगा सूर्यग्रहण का केंद्र, शोध के लिए पहुंची इसरो की टीम
    Next Article फतेहपुर: कोरोना से बचाव के लिए लोगों ने घर में किया योग
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version