Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पारा टीचर सीमित परीक्षा पास कर होंगे स्थायी
    Jharkhand Top News

    पारा टीचर सीमित परीक्षा पास कर होंगे स्थायी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में 65 हजार पारा शिक्षकों के लिए अब अच्छे दिन आनेवाले हैं। सरकार अब पारा शिक्षकों के स्थायीकरण और वेतनमान देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक के बाद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि मामला कैबिनेट में भेजा जायेगा। सारी चीजें कैबिनेट तय करेगी। पारा शिक्षकों के स्थायीकरण से लेकर वेतनमान तक का मामला कैबिनेट में जायेगा।
    इधर, बैठक में पारा शिक्षकों ने कई बिंदुओं पर सवाल उठाया। इस पर मंत्री ने कहा कि राज्य के 4500 अनट्रेंड पारा शिक्षकों के लिए पोर्टल फिर से खोला जाये। इसके लिए एसपीडी को अधिकृत किया गया। कारण इन शिक्षकों को मानदेय नहीं मिल रहा है। इससे अब पारा शिक्षकों में यह उम्मीद जग गयी है कि हेमंत सरकार कैबिनेट में पारा शिक्षकों का मामला सुलझा लेगी।
    इधर, पारा शिक्षक नेता ऋषिकेश पाठक ने कहा कि मीटिंग में तय किया गया है कि टेट पास पारा शिक्षकों को कोई परीक्षा नहीं देनी होगी। उन्हें वेतनमान दिया जायेगा। साथ ही कोई भी पारा शिक्षक नहीं हटाया जायेगा। इसके अलावे अन्य पारा शिक्षकों को परीक्षा देनी होगी। मंत्री ने आश्वस्त किया है कि कैबिनेट के फैसले के दो महीने के अंदर योग्यता परीक्षा लेने की व्यवस्था विभाग की ओर से की जायेगी। उन्हें ग्रेड पे 5200 दिया जायेगा। यह ग्रेड पे पारा शिक्षकों की कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग होगी।
    बैठक में पारा शिक्षकों ने नियमावली के कई बिंदुओं पर आपत्ति जतायी। इसके बाद तय हुआ कि तमाम बिंदुओं पर विभाग प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट को भेजेगा। इसके बाद सारी चीजें स्पष्ट होंगी।

    Mercury teacher will pass the limited examination permanent
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोयला तस्करों से खाते में पैसा लेती है बालूमाथ पुलिस
    Next Article बंद हो गया फर्जी नक्सली सरेंडर कांड का अनुसंधान
    azad sipahi desk

      Related Posts

      अवैध खनन पर सख्त रुख: हाई कोर्ट ने पंजाब पावर ग्रिड से माँगा संपत्तियों का पूरा ब्यौरा

      December 22, 2025

      खूंटी के लाल का कमाल: शंकर साबू ने कोलकाता मैराथन में रचा इतिहास

      December 22, 2025

      पलामू में दो सड़क हादसे, महिला सहित दो की मौत

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version