Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»मिथिला में रोजगार की असीम संभावना, कावर झील बन सकता है मत्स्य उद्योग का केन्द्र
    बिहार

    मिथिला में रोजगार की असीम संभावना, कावर झील बन सकता है मत्स्य उद्योग का केन्द्र

    sonu kumarBy sonu kumarJune 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    बेगूसराय। प्रवासी कामगारों के बड़ी संख्या में घर वापसी के बाद उनके श्रम का उपयोग करने के लिए विभिन्न तरह की कवायद हो रही है। केंद्र सरकार ने प्रवासियों को अपने गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान शुरू किया है। बिहार सरकार भी मनरेगा, जल जीवन हरियाली एवं सात निश्चय समेत अन्य योजनाओं के माध्यम से उन्हें काम दिलाने की कोशिशों में लगी है। बिहार के कुशल और अर्धकुशल कामगारों एवं सस्ते श्रम का साथ छूटता देख अब देश के बड़े बड़े राज्य परेशान हैं। बिहार के लिए यह एक बड़ा अवसर है कि इन श्रम-शक्ति का सफल प्रयोग कर अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित किए जाएं।
    लॉकडाउन के दिन से ही जरूरतमंदों की मदद में लगातार लगे समाजिक कार्यकर्ता रजनीकांत पाठक कहते हैं कि अपना मिथिलांचल रोजगार के बेहतर सम्भावनाओं का बल रखता है। प्राचीन काल से ही मिथिला संस्कृति ने स्वरोजगार का नजीर पेश किया है लेकिन वर्तमान में इस क्षेत्र में सरकार का विशेष ध्यान नहीं होने पर यहां की कुशलता के सापेक्ष में रोजगार को बढ़ावा नहीं मिल पाया है। मधुबनी और दरभंगा जिलों में कुटीर उद्योगों के रूप में सिक्की आर्ट, मिथिला पेंटिंग, मधुबनी पेंटिंग (वर्तमान में जिसकी मांग देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक है) को बढ़ावा देकर लघु उद्योग के रूप में उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है और लाखों लोगों को इस माध्यम से रोजगार मिल सकता है।
    दूसरी ओर खाद्य आधारित उद्योगों की बात की जाए तो भारत के कुल मखाना उत्पादन में 80 प्रतिशत उत्पादन क्षमता रखने वाला मधुबनी जिला रोजगार के माध्यम प्रदान कर सकता है। तो बेगूसराय में मंझौल के एशिया प्रसिद्ध कावर झील मत्स्य उद्योग का केन्द्र बन सकता है। बाजार में आंध्र प्रदेश की आयातित मछलियों की संख्या ज्यादा है। जिसका मुख्य कारण है कि सरकार द्वारा अभी तक मंझौल में ही मत्स्य आधारित उद्योग पर ध्यान नहीं दिया गया। अब कई युवाओं की भी रुचि प्रोफेशनल तौर पर इस क्षेत्र में बढ़ी है। मिथिला को फूड प्रोडक्शन का हब बनाकर यहां के लोगों को सम्मान जनक रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। आज तक दूसरे राज्यों में सेवा देते आ रहे डॉक्टरों, इंजीनीयर, वकील, शिक्षक, लेखक के लिए यहां पर विभिन्न क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ कर यहां ही रोजगार की गारंटी दी जाए। जिससे रोजगार और शिक्षा के लिए बाहर जाने वाले छात्रों और बेरोजगारों को यहीं शिक्षा और रोजगार मिल सके और राजस्व में भी वृद्धि हो।
    उन्होंने कहा कि मैथिली गीत-संगीत और भाषा के उत्थान से कई लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार मिल सकेगा। मैथिली एवं भोजपुरी में फिल्म बनती आ रही है। बिहार की भाषा में बनने वाली फिल्म का प्रोडक्शन से लेकर सेंसर तक मुम्बई में होता है, आखिर क्यों? जबकि फिल्म का बड़ा बाजार बिहार है।बिहार सरकार भारत सरकार से सेंसर बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की मांग करे, बिहार में सेंसर बोर्ड के कार्यालय से मैथिली एवं भोजपुरी भाषा पर बनने वाली फिल्म मेकर को सहूलियत होगा और पोस्ट प्रोडक्शन में लगे सैकड़ों लोग पटना की ओर रुख करेंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत से 11 घंटे चली बैठक चीनियों की जिद पर अटकी, आज फिर होगी बात
    Next Article पुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकी ढ़ेर, एक जवान शहीद
    sonu kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version