Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, April 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»Mitron की हो सकती है प्ले स्टोर पर वापसी
    अन्य खबर

    Mitron की हो सकती है प्ले स्टोर पर वापसी

    shivam kumarBy shivam kumarJune 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चीनी ऐप के बहिष्कार के आंदोलन के चलते थोड़े ही समय में ज़बरदस्त लोकप्रियता हासिल करने वाले Mitron ऐप की गूगल प्ले स्टोर पर वापसी हो सकती है. हाल ही में गूगल ने नीतियों के उल्लंघन का हवाला देते हुए अचानक इस ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया था. Android और Google Play के उपाध्यक्ष समीर समत ने अपने ब्लॉग पोस्ट में Mitron ऐप का नाम लिए बिना कहा है कि गूगल में डेवलपर्स के साथ काम करने की प्रक्रिया है, ताकि तकनीकी मुद्दों को हल करके ऐप को रीसबमिट कराया जा सके.

    Mitron को TikTok के भारतीय विकल्प के रूप में देखा जा रहा था. जिसकी वजह से गूगल प्ले स्टोर पर एक महीने से भी कम समय में इसके 5 मिलियन से अधिक डाउनलोड हो गए थे. दरअसल, चीनी ऐप के बहिष्कार को लेकर छेड़े गए अभियान के बीच Mitron को भारतीय ऐप समझा जाने लगा था, इसलिए लोग इसे धड़धड़ा डाउनलोड कर रहे थे, लेकिन बाद में पता चला कि यह एक पाकिस्तानी ऐप का रीब्रांडेड वर्जन है.

    समीर समत ने अपने ब्लॉग में Mitron की वापसी का संकेत देते हुए कहा है कि ‘हमने डेवलपर को कुछ सुधार करने को कहा है, जैसे ही वो इस पर अमल कर देता है, ऐप प्ले स्टोर पर वापस आ सकता है’.

    Mitron’ की तरह ही गूगल ने ‘Remove China Apps’ को भी प्ले स्टोर से हटाया था, जो चीनी ऐप्स को डिलीट करने में मदद करता है. इस ऐप की वापसी फिलहाल संभव नहीं है. अपने ब्लॉग में समीर ने स्पष्ट किया है कि ऐसे ऐप को प्ले स्टोर पर जगह नहीं दी जा सकती जो दूसरे ऐप को टारगेट करता है.

    उन्होंने लिखा है, ‘हमने हाल ही में नीतियों के उल्लंघन को लेकर कई ऐप्स हटाये हैं. हम ऐसे ऐप को अनुमति नहीं देते जो उपयोगकर्ताओं को थर्ड पार्टी ऐप को हटाने या अक्षम करने या डिवाइस सेटिंग या फीचर्स को संशोधित करने के लिए प्रोत्साहित करता है जब तक कि यह एक सत्यापन योग्य सुरक्षा सेवा का हिस्सा नहीं है’. उन्होंने आगे लिखा है, ‘जब कोई ऐप किसी दूसरे को टारगेट करता है तो वह कम्युनिटी और ग्राहकों के खिलाफ होता है और ऐसे ऐप को हम प्ले स्टोर पर रहने की अनुमति नहीं दे सकते. हमने पहले भी लगातार कई देशों में अन्य ऐप्स के खिलाफ इस नीति को लागू किया है’.

    गूगल ने ‘Remove China Apps’ को भ्रामक व्यवहार नियम के उल्लंघन के चलते गूगल प्ले स्टोर से हटाया था. यह ऐप बेहद लोकप्रिय बन गया था, महज 2 हफ़्तों में ही इसके 5 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हो गए थे

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
    Next Article पर्यावरण दिवस पर ममता ने कहा, हमें मिलकर हरियाली बचाने के लिए करना होगा काम : ममता
    shivam kumar

      Related Posts

      असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी

      April 17, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने हरिवंश को तीसरी बार उपसभापति बनने पर दी बधाई, अनुभव और कार्यशैली को सराहा

      April 17, 2026

      उपराष्ट्रपति व अन्य ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

      April 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version