Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»राज्यसभा चुनाव: सीएम शिवराज ने सबसे पहले डाला वोट, कहा- हम जीत के लिए आश्वस्त
    ताजा खबरें

    राज्यसभा चुनाव: सीएम शिवराज ने सबसे पहले डाला वोट, कहा- हम जीत के लिए आश्वस्त

    sonu kumarBy sonu kumarJune 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     मध्य प्रदेश में रिक्त तीन राज्यसभा सीट के लिए शुक्रवार सुबह नौ बजे से वोटिंग जारी है। शाम चार बजे तक मतदान डाले जाऐंगे। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी और देर शाम तक चुनाव के परिणाम आ जाऐंगे। इस बार राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के लिए कोरोना संक्रमण को देखते हुए तीन जगह स्वास्थ्य की जांच की व्यवस्था की गई है। पहली बार सेंट्रल हॉल में मतदान संपन्न हो रहा है। मतदान डालने पहुंच रहे विधायकों को विधानसभा के गेट पर थर्मल सक्रीनिंग के बाद प्रतीक्षाकक्ष में बैठाया जा रहा है। यहां उनसे लिखित में उनकी और परिवार के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है। दोनों ही दलों को क्रॉस वोटिंग का डर है। विधायकों के आंकड़ों के हिसाब से मध्यप्रदेश की 3 सीटों में से 2 पर भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है।
    एक-एक कर विधायक मतदान केंद्र में आ रहे हैं और वोट डाल रहे है। सबसे पहला वोट सीएम शिवराज सिंह चौहान ने डाला है। उन्होंने वोट डालने के बाद सीएम शिवराज ने कहा है कि वे जीते के लिए आश्वस्त है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘यतो धर्म: ततो जय:। आज विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा निर्वाचन के लिए मताधिकार का प्रयोग किया। हम सब विजय के प्रति आश्वस्त हैं।
    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विधानसभा पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने भी राज्यसभा चुनाव में जीत का दावा किया है। गृहमंत्री ने ट्वीट कर कहा ‘जहाँ सच हैं, वहाँ पर हम खड़े हैं, इसी खातिर आँखों में गड़े हैं। राज्यसभा चुनावों में @BJPyIndia को सभी का साथ मिल चुका है। सब साथ हैं, मोदी-शाह पर विश्वास है, @BJPyMP के नेतृत्व में मप्र का हो रहा विकास है। माननीय @JM_Scindia और माननीय प्रो.सुमेर सिंह सोलंकी की जीत सुनिश्चित है।
    चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सौलंकी भाजपा प्रत्याशी है। कांग्रेस से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया मैदान में हैं। विधानसभा के कुल 230 सदस्य हैं। विधानसभा में 206 सदस्य मौजूद हैं। 24 सीट रिक्त,दो निधन, 22 त्यागपत्र शामिल हैं। इनमें 107 भाजपा विधायक 92 कांग्रेस विधायक 02 बसपा 01 सपा 04 निर्दलीय शामिल हैं।
    कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस विधायक पीपीई किट पहनकर करेंगे मतदान
    कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी भी मतदान करेंगे। उनकी वोटिंग के लिए विधानसभा ने विशेष इंतेजाम किए है। कुणाल चौधरी पीपीई किट में मतदान के लिए सबसे अंत में आएंगे। चौधरी का मतपत्र अलग लिफाफे में रखा जायेगा। एक-एक विधायक मतदान केंद्र में आएंगे। मतपत्र में वरीयता अंकित कर मतपत्र मतपेटी में डालेंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमालदा और पश्चिम मेदिनीपुर जिले में बेकाबू हो रहा कोरोना
    Next Article राज्यसभा चुनाव: दो बसों में अपने विधायकों को लेकर विधानसभा पहुंचे कमलनाथ
    sonu kumar

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version