Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ऑनलाइन क्लास वाले स्कूल लेंगे दो महीने की ट्यूशन फी
    Breaking News

    ऑनलाइन क्लास वाले स्कूल लेंगे दो महीने की ट्यूशन फी

    azad sipahiBy azad sipahiJune 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड सरकार ने लॉकडाउन में अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। निजी स्कूलों के साथ शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की मंगलवार को हुई बैठक में सहमति बनी कि निजी स्कूल सिर्फ दो महीने की ट्यूशन फीस लेंगे और बाकी किसी भी तरह की फीस पर फैसला बाद में लिया जायेगा। यह भी तय हुआ कि ट्यूशन फीस वही स्कूल ले पायेंगे, जो आॅनलाइन क्लास चला रहे हैं। साथ ही तीन महीने की बस फीस भी माफ कर दी गयी है।

    बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि इससे संबंधित मामला सर्वोच्च न्यायालय में भी चल रहा है। इसके आदेश के बाद आगे निर्णय लिया जायेगा। अभी दो माह तक ट्यूशन फीस को छोड़कर कोई अन्य शुल्क निजी स्कूल नहीं लेंगे। जो भी स्कूल पहले फीस वसूल चुके हैं, उस फीस को स्कूल एडजस्ट करेंगे और यदि कोई स्कूल बेवजह छात्रों या अभिभावक पर फीस को लेकर किसी तरह का दवाब डालता है, तो उसकी डीसी स्तर पर जांच की जायेगी। साथ ही संबंधित स्कूल पर कार्रवाई की जायेगी। इस बाबत आदेश विभाग के द्वारा निर्गत किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि स्थिति को देख कर आगे भी इस आदेश में संशोधन किया जायेगा।

    सिर्फ ट्यूशन फीस लेने का आदेश: राम सिंह
    डीपीएस स्कूल के प्रिंसिपल राम सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री के साथ बैठक में निर्णय लिया गया है कि सिर्फ दो महीने की ट्यूशन फीस ही ली जायेगी। किसी अन्य तरह का चार्ज नहीं लिया जायेगा। लॉकडाउन के दौरान बाकी फीस के लिए अभिभावकों पर कोई दबाव नहीं बनाया जायेगा।

    • क्या हुआ निर्णय
    • लॉकडाउन अवधि यानी अप्रैल-मई की सिर्फ ट्यूशन फीस ले पायेंगे निजी स्कूल
    • ’फीस से संबंधित शिकायत मिलने पर डीसी स्तर की कमेटी जांच करेगी। जांच में दोषी पाये जाने पर स्कूलों पर कार्रवाई होगी
    • ’इस दौरान किसी अभिभावक पर प्रेशर नहीं बनाया जायेगा
    • ’एनुअल फीस, ट्रांसपोर्टेशन फीस पर निर्णय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद
    • ’तीन महीने का बस भाड़ा नहीं लगेगा
    • ’जो स्कूल फीस ले चुके हैं, उन्हें फीस एडजस्ट करना होगी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिसोदिया ने पेश की दिल्ली की भयावह तस्वीर
    Next Article राहत : अरविंंद केजरीवाल की जांच रिपोर्ट निगेटिव
    azad sipahi

      Related Posts

      सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी

      May 9, 2025

      झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

      May 9, 2025

      झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
      • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
      • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
      • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version