नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा के वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पूर्वी लद्दाख में सोमवार को चीनी सेना के साथ झड़प में शहीद होने वाले 20 सैनिकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थानों पर भेजा जा रहा है। वहां इनका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सेना के अनुसार इन सभी शहीदों के परिजनों को इनकी शहादत की जानकारी दे दी गयी है।
शहीद सैनिकों के नाम
कर्नल बी संतोष बाबू (हैदराबाद), सुबेदार एन सोरेन (मयूरभंज ओडिशा), नायब सुबेदार मंदीप सिंह (पटियाला पंजाब), नायब सुबेदार (गुरदासपुर पंजाब), हवलदार के पलानी (मदुरै तमिलनाडु), हवलदार सुनील कुमार (पटना बिहार), हवलदार बिपुल राय (मेरठ सिटी उत्तर प्रदेश), सिपाही राजेश ओरांग (बीरघुम),सिपाही कुंदन कुमार ओझा (साहिबगंज), सिपाही गणेश राम (कांकेर), सिपाही चंक्रकांत प्रधान (कंधमाल ओडिशा), सिपाही अंकुश (हमीरपुर), सिपाही गुरबिंदर (संगरूर पंजाब), सिपाही गुरतेज सिंह (मनसा), नायक दीपक कुमार (रेवा मध्य प्रदेश), सिपाही चंदन कुमार (भोजपुर),सिपाही कुंदन कुमार (सहरसा बिहार), सिपाही अमन कुमार (समस्तीपुर बिहार), सिपाही जयकिशोर सिंह (वैशाली) और सिपाही गणेश हंसदा (पूर्वी सिंहभूम)।