Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करना है : रामेश्वर
    Breaking News

    बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करना है : रामेश्वर

    azad sipahiBy azad sipahiJune 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर मंगलवार को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा तथा समाधि स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित किया।

    श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रामेश्वर उरांव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के शोषण और महाजनी तथा सूदखोरी प्रथा के खिलाफ कम उम्र में ही एक बड़ी लड़ाई लड़ी। अब समय आ गया है कि उनके सपनों को साकार करते हुए सभी को जीविका का साधन और आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।

    आलमगीर आलम ने भगवान बिरसा मुंडा की शहादत को याद करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में कोरोना महामारी एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आयी है। देशव्यापी लॉक डाउन के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक वापस झारखंड लौट कर आये है। उन्हें उनकी दक्षता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।

    कृषि मंत्री बादल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के पदचिह्नों पर चलने के लिए आज संकल्प लेने का दिन है।

    प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा ने उलगुलान की शुरुआत की थी। उनके दिखाये रास्ते पर चल कर झारखंड का सर्वांगीण विकास संभव है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले घरती आबा ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। उनकी शहादत सभी को गरीबी, अशिक्षा, अंधविश्वास और शोषण के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प दिलाती है।

    प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा के जीवन से बहुत कुछ अनुसरण किया जा सकता है। आदर्श की प्रतिमूर्ति हैं भगवान वीर बिरसा।

    प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि अबुआ राज की स्थापना का सही समय अभी आ गया है।गठबंधन की सरकार राज्य के आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों की जनभावना के अनुरुप काम करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं बीटीआई के दो विधायक
    Next Article राम मंदिर, धारा 370 और तीन तलाक मोदी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां: जयंत सिन्हा
    azad sipahi

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version