Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राज्यसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं बीटीआई के दो विधायक
    Breaking News

    राज्यसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं बीटीआई के दो विधायक

    azad sipahiBy azad sipahiJune 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    अहमदाबाद । गुजरात में राज्यसभा चुनाव में बाजी मारने के लिए जोड़-तोड़ का खेल चल रहा है। राज्य में भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीआई) के दो वोट निर्णायक की भूमिका में हैं। दोनों वोटों पर भाजपा और कांग्रेस अपनी नजर गड़ाए हुए हैं। लेकिन भाजपा को संदेह है कि बीटीआई का वोट कांग्रेस को जाएगा। कांग्रेस के पक्ष में एक निर्दलीय और एक राकांपा का वोट भी जा सकता है। फिर भी भाजपा को अपनी तीनों सीटें जीतने की उम्मीद है।
    गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के तीन विधायकों के इस्तीफे से भाजपा ने तीन सीटों को जीतने के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की घोषणा के बाद चुनाव एक बार फिर दिलचस्प हो गया है। क्योंकि एनसीपी विधायक को पार्टी ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आदेश दिया है। वर्तमान में विधायकों की संख्या 172 है और भाजपा के पास 103 विधायक हैं और कांग्रेस के पास 65 विधायक हैं। जबकि एनसीपी और निर्दलीय 1-1 और बीटीपी के दो सदस्य वसावा परिवार से हैं। अब तक दोनों दलों को एक सीट जीतने के लिए 35 विधायकों के वोटों की जरूरत होगी। अगर एनसीपी विधायक को पार्टी के व्हिप का पालन करना पड़ता है, तो ऐसे संकेत मिलते हैं कि पूरा खेल गड़बड़ा जाएगा। कांग्रेस को पार्टी की दो सीटें जीतने के लिए 70 प्रत्यक्ष मतों की आवश्यकता है। उसके वर्तमान 65 विधायक के अलावा निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी और राकांपा विधायक का समर्थन मिलता है तो संख्या होगी 67। ऐेसे में एक बार फिर भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो वोट महत्वपूर्ण होंगे।
    सूत्रों के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष अंत में फैसला करेंगे। लेकिन अब भाजपा ने अपने पहले उम्मीदवार के लिए वोट तय कर दिये हैं और वही विधायक अपना दूसरा मत दूसरे उम्मीदवार को देंगे। संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी भी यही करेगी।
    इस बार राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने भरत सिंह सोलंकी और शक्ति सिंह गोहिल को उम्मीदवार बनाया है। जबकि भाजपा ने अभय भारद्वाज, रमिला बारा और नरहरी अमिन को उम्मीदवार बनाया है। राज्य की चार सीटों पर कांग्रेस की एक और भाजपा की तीन सीटों पर जीत निश्चित मानी जा रही है। लेकिन यदि क्रास वोटिंग का खेल हुआ तो परिणाम बदल भी सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगैर लक्षण वाले लोगों से कम फैलता है कोरोना संक्रमण: विश्व स्वास्थ्य संगठन
    Next Article बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करना है : रामेश्वर
    azad sipahi

      Related Posts

      सेना ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भद्रवाह के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में गश्त तेज की

      June 19, 2025

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version