भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद पटेल ने शुक्रवार की सुबह 7 से 8 बजे तक माँ नर्मदा के उद्गम स्थल के सावित्री सरोवर में श्रमदान कर माँ नर्मदा स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई। इस दौरान अनेक नेता एवं अधिकारी उपस्थित थे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने नर्मदा स्वच्छता अभियान में भागीदारी की। इस दौरान विधायक नरसिंहपुर जालम सिंह पटेल, कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, पूर्व विधायक रामलाल रौतेल, दिलीप जायसवाल, बृजेश गौतम नपाध्यक्ष अमरकंटक प्रभा पनाडिय़ा, उपाध्यक्ष रामगोपाल द्विवेदी,नर्मदा स्वच्छता अभियान के संरक्षक नीलू महाराज सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं, आम जनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी माँ नर्मदा स्वच्छता अभियान के पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई। श्रमदान के दौरान सभी ने सामाजिक दूरी एवं कोरोना वायरस संक्रमण से संरक्षण हेतु समस्त सुरक्षा उपायों का पालन कर इस संकट के समय में सुरक्षा उपायों के साथ किस तरह से सामान्य गतिविधियाँ संचालित हो सकती है, इसका उदाहरण आमजनों के समक्ष प्रस्तुत किया।