देशव्यापी लॉकडाउन से उत्पन्न स्थिति के बाद बड़ी संख्या में प्रवासी अपने गांव लौटे। अब अनलॉक शुरू होने के बाद प्रवासियों के आने का सिलसिला कम हो गया है, लेकिन यहां काम नहीं मिलने के कारण फिर से वापस जाने का सिलसिला धीरे-धीरे तेज होता जा रहा है।
प्रवासियों के आवश्यक यातायात के लिए पूर्वोत्तर बिहार से बरौनी के रास्ते दो प्रमुख जगह मुंबई और दिल्ली के लिए ट्रेन चलाई जा रही है। सहरसा से चलकर बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए नई दिल्ली जाने वाली 02553 वैशाली सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस श्रमिकों का बड़ा सहारा बन रहा है। इससे बड़ी संख्या में प्रवासी दिल्ली की ओर चल पड़े हैं। अभी जो जा रहे हैं उसमें अधिकतर श्रमिकों ने दिल्ली और पंजाब का रूख किया है। दिल्ली में जहां वह काम कर रहे थे वहां फिर काम करने की आशा में जा रहे हैं तो पंजाब में अभी धान रोपनी में बिहार के मजदूरों की काफी डिमांड है।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version