Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»अगले साल होने वाले चुनावों के लिए बीजेपी ने कसी कमर, पीएम मोदी ने हार से सबक लेने को कहा- रिपोर्ट
    ताजा खबरें

    अगले साल होने वाले चुनावों के लिए बीजेपी ने कसी कमर, पीएम मोदी ने हार से सबक लेने को कहा- रिपोर्ट

    shivam kumarBy shivam kumarJune 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीजेपी ने बंगाल चुनाव से सीख लेते हुए आने वाले चुनावों के लिए कमर कसना शुरू कर दिया है. इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आवास पर पार्टी महासचिवों से मुलाकात की. मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री ने पार्टी महासचिवों को इस साल हुए चुनावों में हार से सबक लेने को कहा. जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री और बीजेपी महासचिवों की यह बैठक करीब पांच घंटे तक चली.

     

    अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी को अपने प्रदर्शन की गहन समीक्षा करनी चाहिए फिर चाहें नतीजा यह हार हो जीत. प्रधानमंत्री ने बंगाल में हार के बाद टीएमसी से भी सीख लेने को कहा है कि किस तरह 2019 लोकसभा में राज्य में 18 सीटें जीती थीं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय भाषाओं में भी सोशल मीडिया के उपयोग को बढ़ाने की सलाह दी.

     

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक प्रधानमंत्री केरल और तमिलनाडु में प्रदर्शन को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि केरल में पार्टी को गैर हिंदू समुदायों के साथ गठबंधन करने की दिशा में काम करना चाहिए. जैसे इसाई समुदाय, ‘जिसे बीजेपी के साथ हाथ मिलाने में ज्यादा दिक्कत नहीं है.

     

    बता दें कि अगले साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में चुनाव होने हैं. इसके साथ ही साल के आखिर में गुजरात में भी विधानसभा के चुनाव होंगे. इन राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर भी प्रधानमंत्र की बैठक में चर्चा हुई. उत्तर प्रदेश में चल रहे घटनाक्रम को लेकर भी चर्चा होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

    मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री ने कोरोना काल के दौरान चलाए गए ‘सेवा ही संगठन 2.0’ कार्यक्रम की भी समीक्षा की. बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, शिव प्रकाश, अरुण सिंह, सीटी रवि, डी पुरंदेश्वरी, दिलीप सैकिया, तरुण चुग, दुष्यंत गौतम, कैलाश विजयवर्गीय और भूपेंद्र यादव मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांद्रा में चारमंजिली इमारत गिरी, 1 की मौत, 7जख्मी
    Next Article पाकिस्तानः बड़ा रेल हादसा, 30 से अधिक लोगों की मौत, 50 से ज्यादा यात्री घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026

      रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो अगले ही पल जाएगा मंत्री पद : मुख्यमंत्री विजय

      July 16, 2026

      अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की मंगल आरती में शामिल हुए अमित शाह, परिवार सहित किए दर्शन

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version