Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»टीवी जगत»अभिनोता पर्ल वी पर रेप का आरोप लगने पर बोली एकता कपूर, :’मीटू मूवमेंट का हो रहा गलत इस्तेमाल ‘
    टीवी जगत

    अभिनोता पर्ल वी पर रेप का आरोप लगने पर बोली एकता कपूर, :’मीटू मूवमेंट का हो रहा गलत इस्तेमाल ‘

    sonu kumarBy sonu kumarJune 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    टेलीविजन क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने इस पोस्ट में एकता कपूर ने टेलीविजन अभिनेता व दोस्त पर्ल वी को सपोर्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में कहा है कि कुछ लोग मीटू मूवमेंट का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। एकता ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पर्ल वी पुरी की एक तस्वीर शेयर की है और अपनी पोस्ट में लिखा-‘क्‍या मैं बच्‍ची के शोषण करने वाले या किसी तरह के किसी ऐसे शख्‍स को सपॉर्ट करूंगी? लेकिन बीती रात से अब तक जो मैंने देखा, वह नीचता है। इंसानियत इतनी कैसे गिर सकती है?कैसे लोग जो एक-दूसरे से परेशान हैं, किसी तीसरे को अपने झगड़े में खींच सकते हैं? कैसे कोई इंसान दूसरे इंसान के साथ ऐसा कर सकता है? पीड़ित बच्‍ची की मां से फोन पर कई बार बात हुई। उन्‍होंने कहा कि पर्ल इसमें शामिल नहीं था और उनके पति ही कहानियां गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं और साबित करना चाह रहे हैं कि सेट पर काम करने वाली मां अपने बच्‍चे का ध्‍यान नहीं रख सकती। इतने महत्‍वपूर्ण मी टू मूवमेंट का अपने अजेंडा के लिए इस्‍तेमाल करना, बच्‍ची को टॉर्चर करना और निर्दोष शख्‍स को दोषी बताना ओछापन है। मुझे कुछ भी डिसाइड करने का अधिकार नहीं है, कोर्ट तय करेगी कि कौन सही है और कौन गलत। मेरी राय सिर्फ बच्‍ची की मां के आधार पर है जिन्‍होंने मुझसे कल रात कहा कि पर्ल निर्दोष है। यह दुखी करने वाला है कि लोग गलत तरीके अपना रहे हैं। मेरे पास बच्‍ची की मां और मेरे कई वॉइस नोट्स और मेसेज हैं जिनसे पता चलता है कि पर्ल के खिलाफ आरोप झूठे हैं।  फिल्‍म इंडस्‍ट्री दूसरे बिजनस की तरह ही सुरक्षित और असुरक्षित है। अपने अजेंडा के लिए इसे बुरा कहना सबसे बड़ी नीचता है। अगर पर्ल निर्दोष साबित होता है तो मैं लोगों से अपील करुंगी कि वे देखें कि आज के समय में किस तरह मूवमेंट्स का गलत इस्‍तेमाल हो रहा है। न्याय की जीत हो!’

    एकता अपने इस पोस्ट को लेकर चर्चा में है और फैंस उनके इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अभिनेता पर्ल वी पूरी को बीती रात एक नाबालिग बच्ची से कथित तौर पर रेप और छेड़छाड़ करने का आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलैब से लीक हुआ कोरोना? चीनी वैज्ञानिक ने फाउची पर साधा निशाना
    Next Article झारखंड में कोरोना पर हो रहा काबू, नए मरीजों से बहुत अधिक हुए स्वस्थ
    sonu kumar

      Related Posts

      मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस

      May 18, 2025

      सुनील शेट्टी का भावुक रिएक्शन, बाबू भैया नहीं तो श्याम भी नहीं

      May 17, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version