Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एक ही परिवार के चार लोगों का शव बरामद
    Breaking News

    एक ही परिवार के चार लोगों का शव बरामद

    bhanu priyaBy bhanu priyaJune 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता

    धनसार थाना क्षेत्र स्थित गांधीनगर में सोमवार की सुबह घर से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की लाश बरामद की गई। घर के एक कमरे में चारों का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। शव की स्थिति को देख प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि बेटे ने अपनी मां और सौतेले पिता-भाई की चाकू मार कर हत्या की है। इसके बाद खुद गला रेत खुदकुशी कर ली। पड़ोसियों के अनुसार, बेटे का अक्सर परिवार के साथ विवाद होता रहता था। वो मां की दूसरी शादी की वजह से नाराज था। चारों एक कमरे में किराए पर रहा करते थे।

    मृतकों में मुन्ना यादव उर्फ वीरेंद्र यादव (42), उसकी पत्नी मीना देवी (38), बेटे रोहित यादव (14) और राहुल (21) शामिल है। घटना रविवार की देर रात की है। मुन्ना यादव पास के ही एक मिक्चर फैक्ट्री में मजदूरी किया करता था। मीना देवी ने पहले पति की बीमारी से मौत के बाद मुन्ना यादव से करीब 15 साल पूर्व शादी की थी। तब से ही राहुल अपनी मां से नाराज रहा करता था।

    पड़ोसियों के मुताबिक, सुबह जब लोग नींद से जागे तो उन्हें मुन्ना यादव के दरवाजे के बाहर खून निकलता दिखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। देर रात किसी प्रकार की आवाज भी नहीं सुनी गई। राहुल यादव पिछले एक माह से यहीं आकर अपनी मां व सौतेले पिता-भाई के साथ घुल मिलकर रह रहा था। लोगों ने अंदेशा व्यक्त किया है कि परिवार में राहुल के साथ अक्सर विवाद होता था। राहुल यादव ने सुनियोजित ढंग से अपनी मां, सौतेले पिता और भाई की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।

    मौके से पुलिस ने दो चाकू बरामद किया। एक चाकू राहुल की लाश के दाहिने ओर मिला और उसकी मुठ्‌ठी बंद थी। मुन्ना यादव, मीना देवी और रोहित के पेट पर चाकू मारने के निशान मिले हैं। पति-पत्नी और राहुल की लाश जमीन पर जबकि रोहित का शव बेड पर पड़ा मिला। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, 25 दिन में पेट्रोल 6 रुपये से ज्यादा महंगा
    Next Article जीवन की सुरक्षा के लिए करना चाहिए स्वैच्छिक रक्तदान : हेमंत सोरेन
    bhanu priya

      Related Posts

      बिहार का जनादेश सुशासन और विकास की जीत, जंगलराज और तुष्टीकरण खारिज: योगेंद्र प्रताप

      November 15, 2025

      बिहार चुनाव का परिणाम, वंशवाद की राजनीति के खिलाफ, विकासवाद की राजनीति को दिया जनादेश है: दीपक बंका

      November 15, 2025

      राज्यपाल और सीएम ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

      November 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान
      • मैं अपने परिवार से नाता तोड़ रही… रोहिणी का एक्स पर पोस्ट, RJD की करारी हार के बाद लालू फैमिली में बवाल
      • दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार
      • बिहारः शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
      • बिहार का जनादेश सुशासन और विकास की जीत, जंगलराज और तुष्टीकरण खारिज: योगेंद्र प्रताप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version