Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एलएसी पर भारत और चीन के लड़ाकू विमानों की आसमानी हलचल बढ़ी
    Breaking News

    एलएसी पर भारत और चीन के लड़ाकू विमानों की आसमानी हलचल बढ़ी

    sonu kumarBy sonu kumarJune 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     पूर्वी लद्दाख में ​वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पिछले तीन दिनों से भारत और चीन के लड़ाकू विमानों की आसमानी हलचल बढ़ी है​। ​दोनों देशों की वायुसेनाओं के कई फाइटर जेट ​24 घंटे सीमा के करीब मंडरा रहे हैं।​ इसकी वजह यह है कि चीनी वायुसेना पूर्वी लद्दाख के सामने करीब दो दर्जन चीनी ​​लड़ाकू विमानों ​के साथ अभ्यास​ कर रही है​। ​चीन की हरकतों पर ​पैनी नजर रखने के लिए भारतीय वायुसेना के भी लड़ाकू विमान लगातार उड़ान भर रहे हैं​। ​​  
     
    ​लद्दाख बॉर्डर पर जमीन से आसमान तक तनाव ​के बीच इन दिनों आसमान में दोनों देशों की हवाई हलचल बढ़ गई है। सोमवार को दिन में भी बॉर्डर पर चीन के जे-20 ​और ​जे-16​ ​​विमानों ने लद्दाख इलाके के आसपास उड़ान भरी और रात में भी चीनी एयरफोर्स के लड़ाकू विमान बॉर्डर के बेहद करीब उड़ान भरते देखे गए। भारतीय वायुसेना भी लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक चीन के सात एयरबेस पर नजर बनाए हुए है और लड़ाकू विमान लगातार सीमा की चौकसी कर रहे हैं​​।​ मंगलवार को भी दिन में लगभग ​दो दर्जन चीनी लड़ाकू विमानों ​ने ​​पूर्वी लद्दाख में भारतीय क्षेत्र के सामने एक अभ्यास किया​​ जिसे भारतीय पक्ष ने करीब से देखा।​ ​​चीनी विमानों के अभ्यास में मुख्य रूप से जे-11 शामिल है​ जिसे सुखोई-27 लड़ाकू विमानों की चीनी ​डुप्लीकेट माना जाता है​।​
     
    भारत और चीन के बीच एक साल से ​चल रहे ​सैन्य गतिरोध के कारण​ भारतीय वायुसेना ने​ पहले से ही लड़ाकू विमान​ राफेल के साथ ही मल्टी रोल कम्बैक्ट मिराज-2000, सुखोई-30एस और जगुआर की ऐसी जगह तैनाती कर रखी है जहां से एलएसी पर नजर रखी जा सके।​ लद्दाख क्षेत्र में भारतीय लड़ाकू विमानों की गतिविधि पिछले साल से काफी बढ़ गई है। इस साल चीनी सैनिकों और वायु सेना की गर्मियों में तैनाती के बाद​ ​भारतीय वायु सेना भी लद्दाख में मिग-29​के सहित अपने लड़ाकू विमानों की टुकड़ी नियमित रूप से तैनात कर रही है।​ भारतीय वायु सेना लद्दाख क्षेत्र में चीनियों पर बढ़त रखती है क्योंकि उनके लड़ा​कू विमानों को बहुत ऊंचाई वाले ठिकानों से उड़ान भरनी होती है, जबकि भारतीय बेड़ा मैदानी इलाकों से उड़ान भर​कर कुछ ही समय में पहाड़ी क्षेत्र तक पहुंच सकता है।
     
    ​​​सूत्रों ने कहा कि चीनी विमान हवाई अभ्यास के दौरान अपने क्षेत्र के भीतर ही रहे।​ ​भारत ने झिंजियांग और तिब्बत क्षेत्र में होटन, ​​गर्गुनसा​, काशघर, होपिंग, डकोंका द्ज़ोंग, लिंझी और पंगत ​​एयरबेस में हवाई क्षेत्रों सहित चीनी वायु सेना की गतिविधियों को करीब से देखा।​ चीन​ ने ​भारत से गतिरोध बढ़ने के बाद एक साल के भीतर अपने ​उक्त एयरबेस​ को ​अपग्रेड किया है। ​चीन के इन हवाई अड्डों पर ​लड़ाकू विमानों को छिपाने के लिए ठोस निर्माण किये गए हैं जिनकी पुष्टि सेटेलाइट तस्वीरों से भी हुई है।​ चीन ने ​भारत से समझौते के बाद पैन्गोंग झील क्षेत्र से सैनिकों को हटा लिया है, लेकिन अपनी वायु रक्षा प्रणालियों को ​अब तक नहीं हटाया है जो लंबी दूरी पर विमानों को निशाना बना सकते हैं​​।
     
    चीनी ​सेना ​एलएसी ​के करीब ​हर साल​ मई के आसपास अभ्यास करने के लिए आती है, ​जिस पर भारत की नजर रहती है।​ इसीलिए पिछले साल भी चीन की तरफ से ​हुआ मोबलाइजेशन ​भारत के लिए नया नहीं था। ​भारतीय सेना प्रमुख एमएम नरवणे​ भी मान चुके हैं कि पिछले साल के चीनी अभ्यास पर ​​हमारी नजर थी परन्तु वह ऐसा करेंगे, ऐसा अंदाजा नहीं लगाया जा ​सका था। ​नतीजतन चीन के सैनिक पिछले साल मई में कई भारतीय क्षेत्रों पर कब्जा जमाकर बैठ गए​।​ इसी तरह ​हर साल ​​गर्मियों में​ ​​​चीनी सैनिक ​​तिब्बत पठार में​ ​​ट्रेनिंग के लिए आते हैं और सर्दियों में वापस चले जाते हैं। ​​
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकानपुर में भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
    Next Article J&K: नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा- ‘सीमा निर्धारण प्रक्रिया के खिलाफ नहीं’
    sonu kumar

      Related Posts

      पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग

      June 23, 2025

      पहलगाम के आतंकियों को शरण देने वाले दो व्यक्ति एनआईए के हत्थे चढ़े

      June 22, 2025

      मुर्शिदाबाद में ट्रैक्टर ने डंपर को मारी टक्कर, पांच की मौत, 14 घायल

      June 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इरान पर अमेरिकी हमले का भारत पर नहीं होगा कोई असर
      • पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version