Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चोकसी मामले में भारत सरकार अब दिग्गज अधिवक्ता हरीश साल्वे की ले रही है सलाह
    Breaking News

    चोकसी मामले में भारत सरकार अब दिग्गज अधिवक्ता हरीश साल्वे की ले रही है सलाह

    sonu kumarBy sonu kumarJune 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका से भारत लाने का कानूनी रास्ता तैयार करने के लिए भारत सरकार अब वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे से सलाह-मशविरा कर रही है। इस समय चोकसी के खिलाफ डोमिनिका में अवैध प्रवेश को लेकर कानूनी कार्रवाई चल रही है, जिसमें साल्वे  डोमिनिका की हाईकोर्ट में भारत का भी पक्ष  रख सकते हैं। 14 जून को इस मामले की अगली सुनवाई होनी है।
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरीश साल्वे ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वे मेहुल चोकसी के मामले में अगला कदम उठाने को लेकर भारत सरकार को सलाह दे रहे हैं। अगर भारत को सुनवाई का मौका दिया जाता है और वहां के अटॉर्नी जनरल अदालत में उनके प्रवेश को मंजूरी देते हैं, तो वे भारत का प्रतिनिधित्व भी करेंगे।
    देश के जाने-माने अधिवक्ता हरीश साल्वे इस समय महारानी एलिजाबेथ के कानूनी सलाहकार हैं। साल्वे इससे पूर्व कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ऑफ जस्टिस में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साल्वे अब भारत सरकार को चोकसी मामले में कानूनी सलाह दे रहे हैं।
    उल्लेखनीय है कि पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपितों में शामिल चोकसी पिछले माह डोमिनिका में गिरफ्तार हुआ था। भारत से फरार होने के बाद चोकसी ने एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली और साल 2018 से वहीं रह रहा था। लेकिन मई में डोमिनिका के तटीय सुरक्षाकर्मियों ने उसे अवैध रूप से चोरी-छिपे प्रवेश के मामले में गिरफ्तार कर लिया। डोमिनिका की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने चोकसी की जमानत याचिका जब खारिज कर दी तो चोकसी ने डोमिनिका हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दी है। इस दौरान भारत की तरफ से उसके प्रत्यार्पण की कोशिशें  जारी हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन की वुहान लैब से ही कोरोना वायरस लीक होने की संभावना, अमेरिकी रिपोर्ट का निष्‍कर्ष
    Next Article पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग ने 334 गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण किया रद्द

      August 9, 2025

      महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

      August 9, 2025

      उत्तरकाशी धराली आपदा: पांचवें दिन 202 लाेगाें का रेस्क्यू

      August 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग ने 334 गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण किया रद्द
      • महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं
      • उत्तरकाशी धराली आपदा: पांचवें दिन 202 लाेगाें का रेस्क्यू
      • जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किश्तवाड़ में 26 घरों की ली तलाशी
      • बलूचिस्तान में तैनात पाकिस्तान फ्रंटियर कोर के दो जवानों की हत्या, बीएलएफ के सेकंड लेफ्टिनेंट की भी जान गई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version