झारखंड में कोरोना से राहत की खबर है। यहां कोरोना धीरे- धीरे काबू में हो रहा है। पिछले 24 घंटों में  राज्य में कोरोना के 726मरीज स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत इस दौरान मंगलवार सुबह तक इस महामारी के केवल 358नए केस मिले हैं। इस बीच कोरोना से छह मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में रांची, धनबाद, गढ़वा, हजारीबाग, लोहरदगा और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक-एक मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 23,बोकारो से 12,चतरा से 25, देवघर से 10,धनबाद से32 और दुमका से सात नए मरीज मिले हैं। इसी तरह पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 51,गढ़वा से 10, गिरिडीह से 17, गोड्डा से दो, गुमला से 18,हजारीबाग से 36 और जामताड़ा से आठ नए मरीजों के मिलने की सूचाना है। राज्य के  खूंटी से पांच,कोडरमा से 12,लातेहार से दस,लोहरदगा से छह, पाकुड़ से दो , पलामू से चार,रामगढ़ से दस,साहेबगंज से 13,सरायकेला से पांच, सिमडेगा से 22और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 18मरीज मिले हैं।
 इन नए मरीजों को मिलाकर राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख, 41 हजार, 576 हो गयी है। इनमें 5 हजार,312 सक्रिय केस हैं। जबकि 3 लाख, 31 हाजर, 204 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में 5 हजार, 060 मरीजों की मौत हो चुकी है। झारखंड में कोरोना से रिकवरी रेट 96.96प्रतिशत है।
प्रदेश की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23 मरीज मिले हैं, जबकि एक की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1 हजार, 479 है, जबकि 80 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 84 हजार, 816 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 81 हजार, 759 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version