रांची। बिहार विधानसभा चुनाव में जनता ने एनडीए गठबंधन को अभूतपूर्व और प्रचंड जीत का आशीर्वाद दिया है। बिहार की जनता ने सुशासन और विकास के पक्ष में प्रचंड जनादेश देकर इतिहास रच दिया है। यह जीत सुशासन, विकास की जीत है। झोली भर कर मिली यह प्रचंड जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्कृष्ट विकास की नीतियों और अंत्योदय व गरीब कल्याण योजनाओं का नतीजा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में सुशासन का परिणाम है। जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति को बिहार की जनता ने निर्णायक रूप से पूरी तरह खारिज कर दिया है। यह चुनावी परिणाम स्पष्ट संदेश है कि बिहार ‘विकसित भारत’ के मॉडल के साथ खड़ा है। यह जीत एनडीए के हर कार्यकर्ता की कठोर मेहनत, निष्ठा और निरंतर जमीनी प्रयासों का परिणाम है। यह प्रचंड जनादेश, विकास, सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण को जनता का आशीर्वाद है। बिहार की जनता का आभार और एनडीए कार्यकर्ताओं को बधाई।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version