झारखंड में कोरोना के नए मरीजों के मिलने पर ब्रेक लगने लगा है। पिछले 24 घंटों में 190 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में गुरुवार सुबह तक सिर्फ 139 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान राज्य में कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में दुमका और सिमडेगा से एक-एक मरीज शामिल हैं।
राज्य  स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 10, बोकारो से नौ, चतरा से चार, देवघर से चार, धनबाद से 14, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 25 और गढ़वा से छह नए मरीजों की पहचान हुई है।  गिरिडीह से तीन, गुमला से नौ,हजारीबाग से छह,जामताड़ा से तीन, लातेहार से 12 और लोहरदगा से छह मरीज मिले हैं। इसी तरह पलामू में दो, रामगढ़ में चार, साहेबगंज में दो, सरायकेला में दो, सिमडेगा में आठ और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में सात मरीज पाए गए  हैं।
इन मरीजों के साथ  राज्य में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या तीन लाख, 44 हजार, 914 गयी है। इनमें से  तीन लाख, 38 हजार 446 मरीज ठीक हुए हैं।  अब तक 96 लाख 29 हजार 486 सैंपल की जांच की गई है। इनमें एक हजार, 364 सक्रिय मरीज हैं। अब तक राज्य में पांच हजार, 104 मरीजों  की मौत हो गई। अब झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.12 प्रतिशत है।
प्रदेश की  राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं। कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 304 है। राजधानी के अस्पतालों से  28 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 85 हजार, 089 सक्रिय केस आए हैं, जिनमें 83 हजार, 197 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version