फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में परिणीति समुन्द्र किनारे रेत पर ब्लैक कलर की 2 पीस बिकनी में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने गॉगल्स भी लगाया हुआ है और हाथ में घड़ी पहनी हुई है। इस तस्वीर को खुद परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने इसके कैप्शन में मजाकिया और मजेदार अंदाज में लिखा-‘यह फोटो खिंचवाने से पहले मैं प्राणायाम कर रही थी। ओके, यह झूठ है।’
 

 
परिणीति की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं, तो वहीं परिणीति का यह बिकनी लुक देखकर उनकी अभिनेत्री बहन प्रियंका चोपड़ा के होश ही उड़ गए। प्रियंका ने परिणीति की इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-‘मुझे बहुत जलन हो रही है!’ परिणीति की इस तस्वीर पर प्रियंका का यह कमेंट हर  किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
 
बता दें, परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे मशहूर सिस्टर्स जोड़ियों में से एक हैं। प्रियंका आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान कायम कर चुकी हैं, तो वहीं परिणीति भी बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाने में कामयाब रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने इश्कजादे, शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, मेरी प्यारी बिंदु, गोलमाल अगेन, नमस्ते इंग्लैंड, जबरिया जोड़ी,साइना नेहवाल,  द गर्ल ऑन द ट्रेन आदि फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड के साथ -साथ दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई है।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version