Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तानी अखबारों सेः चुनावों सुधारों को लेकर सरकार और इलेक्शन कमीशन आमने-सामने
    दुनिया

    पाकिस्तानी अखबारों सेः चुनावों सुधारों को लेकर सरकार और इलेक्शन कमीशन आमने-सामने

    shivam kumarBy shivam kumarJune 23, 2021Updated:June 23, 2021No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    पाकिस्तान से बुधवार को प्रकाशित अधिकांश समाचारपत्रों ने सरकार और चुनाव आयोग के आमने-सामने आने की खबरें प्रकाशित की है। अखबारों ने लिखा है कि सरकार की तरफ से चुनाव सुधारों के लिए संसद में चुनाव सुधार विधेयक पेश करने की तैयारी की जा रही है जिसका चुनाव आयोग विरोध कर रहा है। सरकार का कहना है कि चुनाव आयोग संसद से यह सवाल नहीं कर सकता कि कानून संवैधानिक है या नहीं। चुनाव आयोग का काम है कि संसद जो भी कानून पास करे, उस पर पाबंद रहे। सरकार की तरफ से चुनाव सुधारों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के इस्तेमाल के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले पाकिस्तानियों को वोट देने का अधिकार देने की तैयारी की जा रही है।
    अखबारों ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के लीडर शहबाज शरीफ के जरिए एफआईए में पेश होने और उनसे एक घंटा पूछताछ किए जाने की खबरें भी दी हैं। अखबारों ने लिखा है कि  एफआईए के अधिकारियों ने उन्हें दोबारा गाड़ी से उतारकर भी पूछताछ की है। एफआईए शहबाज शरीफ से रमजान शुगर मिल्स के कर्मचारियों के खातों में भेजे गए 25 अरब रुपये डालने पर जवाब तलब किया है।
    अखबारों ने संसद में बजट पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष के सदस्यों के आपस में भिड़ने की भी खबर दी है। अखबारों ने लिखा है कि सत्तापक्ष के सदस्य बजट पर चर्चा के दौरान आपस में उलझ पड़े और एक दूसरे को धक्के और धमकियां देने लगे। चर्चा के दौरान सत्तापक्ष के सदस्यों के जरिए सरकार पर और प्रधानमंत्री इमरान खान पर टीका टिप्पणी किए जाने पर हंगामा किया गया है।
    अखबारों ने प्रधानमंत्री इमरान खान के जरिए अमेरिकी टेलीविजन को दिए गए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी से सम्बंधित की गई बातों को सेंसर किए जाने की खबरें भी दी हैं। अखबारों ने लिखा है कि इमरान खान के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कुछ बातें कहीं गई थी जिसे टीवी चैनल ने बाद में सेंसर कर दिया है। अखबारों ने प्रधानमंत्री इमरान खान के जरिए अमेरिकी टेलीविजन पर महिलाओं के प्रति की गई टिप्पणी का पाकिस्तान में विरोध शुरू होने के बाद सत्ताधारी तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की महिला नेताओं ने सामने आकर इमरान खान का बचाव किया है और कहां है कि जो लोग इमरान खान की इस टिप्पणी का विरोध इस टिप्पणी का विरोध कर रहे हैं, उन्हें इमरान खान का पूरा इंटरव्यू सुनना चाहिए।
    अखबारों ने अफगानिस्तान समस्या को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के जरिए इमरान खान को फोन नहीं किए जाने पर एक सीनेटर के जरिए उनको निशाना बनाए जाने की खबरें भी दी है। अमेरिकी सीनेटर का कहना है कि राष्ट्रपति जो-बाइडन को अफगानिस्तान से निकलने से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से बात करनी चाहिए थी और इस समस्या के समाधान का हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए थी।
    अखबारों ने कतर के जरिए पाकिस्तान को 10 लाख कोरोना वैक्सीन दिए जाने की भी खबर दी है। अखबारों ने लिखा है कि नेशनल असेंबली स्पीकर असद कैसर ने कतर के राजदूत शेख सऊद बिन अब्दुल रहमान से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान ही राजदूत ने कतर के फैसले से उन्हें अवगत कराया है। यह सभी खबरें रोजनामा पाकिस्तान, नवाएवक्त, औसाफ, रोजनामा खबरें, रोजनामा जंग, एक्सप्रेस न्यूज और रोजनामा दुनिया ने अपने पहले पन्ने पर छापी हैं।
    रोजनामा एक्सप्रेस न्यूज में जम्मू-कश्मीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल आयोजित होने वाली सर्वदलीय बैठक के सम्बंध में एक खबर छापी है जिसमें बताया गया है कि कश्मीर की राजनीतिक दलों ने एकमत होकर कल की बैठक के लिए रणनीति बनाई है। उस पर खुलकर वो प्रधानमंत्री से बात करेंगे। अखबार ने लिखा है कि प्रधानमंत्री की तरफ से भेजे गए दावतनामे में बैठक के एजेंडा के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है। अखबार ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का एक बयान भी छापा है जिसमें उन्होंने कहा है कि बेहतर होता कि बातचीत से पहले देश के विभिन्न जेलों में बंद कश्मीरी कैदियों को रिहा किया जाता। अखबार का कहना है कि फारूक अब्दुल्लाह का कहना है कि इस मीटिंग से कुछ ना कुछ जरूर निकलेगा। अखबार में कश्मीरी विशेषज्ञों का भी एक बयान छपा है जिसमें कहा गया है कि यह मीटिंग भारत सरकार की कश्मीर की पॉलिसी का ही हिस्सा है।
    रोजनामा नवाएवक्त ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का एक बयान छापा है जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत कश्मीर में रेफरेंडम कराए। कुरैशी का कहना है कि 5 अगस्त 2019 को लिए गए फैसले पर भारत को दुनियाभर में फैले कश्मीरियों में रेफरेंडम कराना चाहिए। अगर दुनिया भर के कश्मीरी इस फैसले को रद्द कर दे तो भारत को भी अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। उनका कहना है कि भारत में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करके एकतरफा कार्रवाई की है जिसका विरोध कश्मीरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि दुनिया के देशों को भारत के जरिए की गई इस कार्रवाई का नोटिस लेकर सवाल जवाब करना चाहिए क्योंकि कश्मीर एक अंतरराष्ट्रीय समस्या के तौर पर दुनिया के सामने मौजूद हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखूंटी में दो युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
    Next Article बाबा रामदेव ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
    shivam kumar

      Related Posts

      100 दिन बाद एक्शन में पीएम बालेन्द्र शाह, निजी क्षेत्र से शुरू किया सीधा संवाद

      July 9, 2026

      भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी निवेश, नवाचार और स्वच्छ ऊर्जा के नए युग का आधार बनेगी : प्रधानमंत्री मोदी

      July 9, 2026

      बांग्लादेश में बारिश का कहर, मदरसे पर पहाड़ी का मलबा गिरा, 8 की मौत

      July 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version