Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»पुण्यतिथि विशेष (14 जून) : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी करियर की शुरुआत
    बॉलीवुड

    पुण्यतिथि विशेष (14 जून) : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी करियर की शुरुआत

    sonu kumarBy sonu kumarJune 12, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अभिनेता सुशांत  सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं है। लेकिन वह  बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक थे ,जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और शानदार अभिनय की बदौलत कम समय में वह मकाम हासिल किया जिसका सपना हर स्ट्रगलिंग एक्टर देखता हैं। बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाले हैंडसम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी,1986 को बिहार के पटना में कृष्णा कमार सिंह और उषा सिंह के घर हुआ था। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पटना के सेंट कैरेंस हाई स्कूल से लेने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली आ गए और  दिल्ली के कुलाची हंसराज माॅडल स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद सुशांत ने दिल्ली कॉलेज  ऑफ़ इंजिनयरिंग से   मैकेनिकल इंजिनयरिंग की पढ़ाई की। लेकिन इंजिनयरिंग में उनका मन नहीं लगा। सुशांत  जब 16 साल के थे तभी उनकी माँ का निधन हो गया था। वह अपनी माँ के बहुत करीब थे। माँ के निधन के बाद सुशांत के पिता और उनकी तीन  बहनों श्वेता,प्रियंका और मीतू ने मिलकर उन्हें संभाला और भरपूर प्यार दिया।  सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत बैकअप डांसर के रूप में की और कई फिल्मफेयर अवार्ड शो में अपने डांस का जलवा बिखेरा। इसी दौरान सबसे पहले बालाजी टेलीफिल्मस की कास्टिंग टीम की नजर उनपर पड़ी। जिसके बाद सुशांत को टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘किस देश में है मेरा दिल’ में काम करने का मौका मिला और यहीं से सुशांत के अभिनय करियर की शुरुआत हुई। इसके बाद सुशांत को एकता कपूर के मशहूर धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ में अभिनय करने  का मौका मिला। जीटीवी पर प्रसारित होने वाले  इस धारावाहिक में सुशांत द्वारा निभाए गए मानव देशमुख  के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस धारावहिक में उनके साथ लीड रोल में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे थी। इस धारावाहिक की शूटिंग के दौरान सुशांत और अंकिता का रील लाइफ लव रियल लाइफ लव में बदल गया और दोनों ने खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार भी किया लेकिन 6 साल के लम्बे रिलेशनशिप के बाद साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया । हालांकि  ब्रेकअप की असली वजह सामने नहीं आई। वहीं अंकिता से रिश्ता टूटने के बाद सुशांत का नाम अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से जुड़ने लगा था।

    अभिषेक कपूर निर्देशन में बनी फिल्म  ‘काय पो छे’ में सुशांत को  अमित साध, राजकुमार राव और अमृता पुरी के साथ अभिनय करने का मौका मिला। दोस्ती पर आधारित इस फिल्म में सुशांत के  अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया गया। इसके साथ ही उन्हें इस फिल्म के लिए स्क्रीन अवार्ड का बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड मिला । इसके बाद सुशांत  फिल्म शुद्ध देसी रोमांस,  पीके और डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी में नजर आये। साल 2016 में आई फिल्म ‘एमएस.धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ ने सुशांत को  सफलता की ऊंचाइयों  पर ला खड़ा किया। इसके बाद सुशांत कई फिल्मों में शानदार अभिनय करते नजर आये। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में राब्ता,वेलकम टू न्यूयार्क, केदारनाथ, सोनचिरैया, छिछोरे, ड्राइव, दिल बेचारा आदि शामिल हैं। दिल बेचारा सुशांत की आखिरी फिल्म थी। लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले ही सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को अलविदा कह गए । सुशांत के दोस्त मुकेश छाबड़ा निर्देशित इस फिल्म में सुशांत के अपोजिट अभिनेत्री संजना संघी मुख्य भूमिका में नजर आई।  

    अभिनय के अलावा  सुशांत ‘जरा नच के दिखा 2’ और ‘झलक दिखला जा 4’ जैसे डांसिग शोज के  प्रतिभागी भी रहे । इन सब के अलावा सुशांत  खगोल शास्त्र तथा खगोलभौतिकी में भी रुचि रखते थे और  उनके पास एक टेलिस्कोप भी था। सुशांत कई सामजिक कार्यों से भी जुड़े हुए थे।

    अपने अभिनय ,सादगी और ख़ूबसूरत मुस्कान से लाखों दिलों को जीतने वाले 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में सुसाइड कर लिया । 15 जून को परिवार के मौजूदगी में  मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। उनके फैंस के लिए आज भी इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है कि सुशांत इस दुनिया में नहीं हैं। सुशांत के परिवार के साथ- साथ उनके तमाम चाहनेवाले आज भी उनके लिए इन्साफ की मांग कर रहे हैं। सुशांत  हमेशा अपने चाहनेवालों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनकी  खूबसूरत मुस्कुराहट और शानदार अभिनय को भूलना असंभव है। 

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाम पर लौटने की तैयारी में शाहरुख खान, साझा की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर
    Next Article तटीय सुरक्षा के लिए ​​कोस्ट गार्ड में शामिल हुए हल्के मार्क-III समुद्री हेलीकॉप्टर
    sonu kumar

      Related Posts

      ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक

      August 11, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार

      August 11, 2025

      सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन श्वेता का दिल छूने वाला पोस्ट

      August 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
      • पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      • पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
      • एमजीएम अस्पताल के डिमना स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
      • बिहार के चुनावी मैदान में इस बार ‘बाहुबली रिटर्सं’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version