Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»प्रधानमंत्री ने कोरोना की चुनौतियों को सफलतापूर्वक संभाला : जेपी नड्डा
    ताजा खबरें

    प्रधानमंत्री ने कोरोना की चुनौतियों को सफलतापूर्वक संभाला : जेपी नड्डा

    sonu kumarBy sonu kumarJune 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार प्रदेश कार्यसमिति बैठक की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश में कोरोना से पैदा हुई चुनौतियों का मुकाबला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सफलतापूर्वक किया है। प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश के साथ नहीं होता तो पता नहीं हालात कैसे होते। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह से काम किया है, वह भी प्रशंसनीय हैं।
    फिजिकल और वर्चुअल मोड में हो रही इस बैठक में जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना से संकट के खिलाफ हमेशा सचेत रहने की जरूरत है। आज नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए प्रधानमंत्री ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह अपने इलाके में ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण को लेकर जागरूक रहें। हर हाल में ऑक्सीजन प्लांट जुलाई महीने में स्थापित हो जाए, यह तय करें। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज देश में जो लोग वैक्सीन को लेकर सियासत कर रहे हैं, वह सबसे न्यूनतम स्तर की राजनीति का परिचय दे रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बीच पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद करता रहेगा। भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल से कहा कि बिहार में कोरोना वैक्सीन एक्शन कार्यक्रम से पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता जुड़ जाए, यह सुनिश्चित करें। कोरोनावायरस मिशन अभियान और जागरुकता से भाजपा अलग नहीं रह सकती, लिहाजा हमें सुनिश्चित करना होगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह मिशन पूरा हो।
    जेपी नड्डा ने बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों की चर्चा करते हुए कहा है कि बिहार में राजग सरकार आने के पहले कैसा शासन था यह बात सबको पता है? बिहार में कैसे अपहरण को उद्योग बनाकर सत्ता का संरक्षण दिया गया, यह कोई भूल नहीं सकता। आज बिहार में राजग की सरकार होने के कारण लोग चैन की नींद सो सकते हैं। उन्होंने विरोधियों पर हमला बोलने के साथ कोरोना काल की चुनौतियों की भी चर्चा की।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की तीन महिला तीरंदाजों ने विश्व कप में स्वर्ण पदक हासिल कर बढ़ाया देश का मान
    Next Article शत्रुघ्न सिन्हा फिर हुए पीएम मोदी के मुरीद, भाजपा में वापसी की अटकलें तेज
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

      August 16, 2025

      झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

      August 16, 2025

      सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version