Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»बर्थडे स्पेशल (16 जून): बॉलीवुड में ‘डिस्को डांसर’ के नाम से मशहूर हैं मिथुन चक्रवर्ती
    बॉलीवुड

    बर्थडे स्पेशल (16 जून): बॉलीवुड में ‘डिस्को डांसर’ के नाम से मशहूर हैं मिथुन चक्रवर्ती

    sonu kumarBy sonu kumarJune 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    बॉलीवुड में डिस्को डांसर और मिथुन दा के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म  16 जून, 1952 को हुआ था। उनका  बचपन का नाम गौरांग चक्रवर्ती हैं। उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। फिल्मों में आने से पहले मिथुन नक्सली थे, लेकिन जब उनके एकमात्र भाई की मौत दुर्घटनावश बिजली के करंट लगने से हो गई तब परिवार की स्थिति को समझते हुए मिथुन अपने परिवार में लौट आये और नक्सली आन्दोलन से खुद को अलग कर लिया। मिथुन का यह कदम उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई। इसके बाद मिथुन ने मार्शल आर्ट की शिक्षा ली और इसमें महारथ हासिल की। साल 1976 में मिथुन ने मृणाल सेन निर्देशित बंगाली फिल्म ‘मृगया’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में मिथुन को उनके अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
     
    इसके बाद मिथुन ने हिंदी फिल्मों का रुख किया और साल 1976 में फिल्म ‘दो अनजाने’ में छोटी सी भूमिका से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद मिथुन कई फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिका में नजर आए। साल 1978 में आई फिल्म ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ में मिथुन को ऋषि कपूर के साथ अभिनय करने का मौका मिला। इसी साल उन्हें एक और फिल्म ‘मेरा रक्षक’ में बतौर मुख्य भूमिका अभिनय करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस फिल्म ने मिथुन को पहचान दिलाई। इसके बाद मिथुन ने कई फिल्मों में अभिनय किया। साल 1982 में आई म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘डिस्को डांसर’ ने मिथुन को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और दर्शकों ने मिथुन के अभिनय को बहुत पसंद किया। इस फिल्म में उन्होंने जिमी का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद मिथुन को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। मिथुन ने अपने पूरे फिल्मी करियर में हर तरह के किरदार निभाए। मिथुन की कुछ प्रमुख फिल्मों में प्यार झुकता नहीं, जीते है शान से, दुश्मन, अग्निपथ, दिल आशना है, दलाल, गुंडा, एलान, लकी, चिंगारी, दिल दिया हैं, गुरु, माय नेम इज एंथनी गोंजाल्विस, हीरोज, भोले शंकर, चांदनी चौक टू चाइना, सी कंपनी, लक, बाबर, वीर, गोलमाल आदि शामिल हैं।
     
    फिल्मों के अलावा मिथुन ने टेलीविजन के कई शो भी होस्ट किए और जीटीवी के मशहूर रियलिटी डांस शो ‘डांस इंडिया डांस’ में ग्रैंड मास्टर के रूप में नजर आये। मिथुन अभिनय जगत के अलावा कई सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे हैं और उन्होंने राजनीति में भी किस्मत आजमाई और सफल रहे।  मिथुन चक्रवर्ती जल्द ही विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में नजर आएंगे। मिथुन चक्रवर्ती की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 1979 में अभिनेत्री योगिता बाली से शादी की और उनके चार बच्चे मिमोह, रिमोह, नामाशी और दिशानी है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअक्षय और वाणी की ‘बेल बॉटम’ की रिलीज डेट तय
    Next Article आज से जरूरी हुई सोने के गहनों की हॉलमार्किंग, नियमों नहीं मानने पर जुर्माना
    sonu kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

      June 10, 2025

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version