Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, April 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»बर्थडे स्पेशल 25 जून:’मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ से घर-घर में मशहूर हुए थे रघुवीर यादव
    बॉलीवुड

    बर्थडे स्पेशल 25 जून:’मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ से घर-घर में मशहूर हुए थे रघुवीर यादव

    shivam kumarBy shivam kumarJune 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    बॉलीवुड के साधारण से दिखने वाले असाधारण कलाकार रघुवीर यादव का जन्म 25 जून, 1957 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था। एक साधारण परिवार में जन्मे रघुवीर यादव को बचपन से ही संगीत में रुचि थी। समय के साथ संगीत से उनका गहरा लगाव होता गया और वह एक नामी संगीतकार बनने का सपना देखने लगे। अपने इस सपने के बारे में रघुवीर ने जब अपने घर में बताया तो उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद रघुवीर ने बहुत बड़ा कदम उठाया। अपने सपने को पूरा करने की ख्वाहिश लिए रघुवीर 15 साल की उम्र में घर से भाग गए और एक थियेटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया। नाटक करते करते एक दिन उन्हें एहसास हुआ कि वह एक्टिंग काफी अच्छा कर सकते हैं। इसके बाद रघुवीर की रुचि अभिनय में बढ़ने लगी और वह इसमें पूरी तरह रम गए। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दाखिला लिया और वहां से अपनी शिक्षा पूरी की। साल 1985 में आई प्रदीप कृष्ण निर्देशित फिल्म ‘मैसी साहब’ से रघुवीर यादव ने बॉलीवुड में कदम रखा।
    इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें ‘सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। रघुवीर बॉलीवुड के वह पहले अभिनेता है जिन्हे यह पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। इसके बाद रघुवीर कई फिल्मों में अभिनय करते नजर आये। साल 1990 में उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले मशहूर धारावाहिक ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ से छोटे पर्दे पर कदम रखा। इस धारावाहिक से वह घर-घर में मशहूर हुए। दर्शकों के बीच यह धारावाहिक भी काफी मशहूर हुआ। इस धारावाहिक से रघुवीर यादव ने दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई और लोग उन्हें प्यार से मुंगेरी लाल कहने लगे। इसके बाद वह छोटे पर्दे के ही धारावाहिक ‘हाजी नसरुद्दीन’ और ‘चाचा चौधरी’ में भी नजर आये।
    रघुवीर यादव ने अब तक पूरे करियर में 2500 शोज किये हैं। उन्होंने थियेटर के साथ-साथ फिल्मों और टेलीविजन जगत में अपने शानदार अभिनय की अमिट छाप छोड़ी है तो वहीं उन्होंने संगीत की दुनिया में भी वाह वाही लूटी। साल 2010 में आमिर खान निर्मित फिल्म ‘पीपली लाइव’ में रघुवीर यादव ने अभिनय के साथ अपनी गायकी की भी छाप छोड़ी। इस फिल्म में वह लीड रोल में थे और इस फिल्म का ‘मशहूर गाना ‘सखी सैयां खूब कमात है महंगाई डायन खाये जात है’ को रघुवीर यादव ने ही गाया और खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा भी रघुवीर ने कई फिल्मों के गीत गाये एवं कम्पोज किये।
    रघुवीर यादव की प्रमुख फिल्मों में आसमान से गिरा, बैंडिट क्वीन, दिल से, लगान, डरना मना है, क्लब 60 ,पीकू ,सुई धागा, जैकलीन आई एम कमिंग, संदीप और पिंकी फरार  आदि शामिल हैं। इसके अलावा वह वेब सीरीज ‘पंचायत’ में भी शानदार भूमिका निभाते नजर आये। वह जल्द ही इस सीरीज के दूसरे पार्ट में भी अभिनय करते नजर आएंगे। रघुबीर यादव की निजी जिंदगी की बात करे तो उन्होंने  1988 में एक्ट्रेस पूर्णिमा से शादी की थी। उनका एक बेटा भी हैं, जिसका नाम अबीर यादव है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस में युवा नेताओं का दम अब घुटने लगा है
    Next Article बर्थडे स्पेशल – (25 जून) सतीश शाह : कॉमेडी के बेताज बादशाह
    shivam kumar

      Related Posts

      फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई

      April 20, 2026

      मनोज बाजपेयी की फिल्म में दिव्या दत्ता की एंट्री

      April 15, 2026

      फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले हुई लीक, निर्माताओं की चिंता बढ़ी

      April 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
      • बंगाल में परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा आदिवासी समाज भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : चंपाई सोरेन
      • रामूडीहा में भीषण अग्निकांड, 05 मासूम झुलसे, विधायक की तत्परता से मिली राहत
      • इंदौरः पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
      • बंगाल की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है : रेखा गुप्ता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version