Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»महाराष्ट्रः 20 जिले अनलॉक, मुंबई में भी आंशिक छूट
    ताजा खबरें

    महाराष्ट्रः 20 जिले अनलॉक, मुंबई में भी आंशिक छूट

    sonu kumarBy sonu kumarJune 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     महाराष्ट्र के 20 जिलों को सोमवार सुबह से अनलॉक किया गया है। साथ ही मुंबई, ठाणे व पालघर में लगे लॉकडाउन में आंशिक छूट दी गई है। आपदा प्रबंधन मंत्री विजय बडेट्टीवार ने नागरिकों से कोरोना नियमों के पालन की अपील की है।
    राज्य सरकार ने आज अनलॉक की नई नियमावली जारी करते हुए सूबे के 20 जिलों को पूरी तरह लॉकडाउन मुक्त कर दिया है। इन जिलों में नागपूर, अहमदनगर, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपूर, धुले, गोंदिया, हिंगोली, जलगाव, जालना, लातूर, नांदेड, नंदुरबार, परभणी, सोलापूर, वर्धा, वाशिम, यवतमाल शामिल हैं।
    राज्य सरकार की नई नियमावली के तहत इन जिलों में स्थानीय स्तर पर स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर कुछ पाबंदी लगाई जा सकती है। मुंबई, ठाणे, पालघर आदि जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हुई है, इसलिए यहां लॉकडाउन में आंशिक छूट दी गई है । यहां सुबह 7 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक दुकानों को खुली रखने की अनुमति दी गई है।
    लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद लोगों ने भीड़ करना शुरू कर दिया है। इसलिए महापौर किशोरी पेडणेकर ने लोगों को मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है। पुणे में संक्रमितों की संख्या घटने से यहां सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक दुकान खोले जाने की अनुमति दी गई है। इसलिए यहां भी सार्वजनिक ठिकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।
    महाराष्ट्र के कोल्हापुर, वासिम , रत्नागिरी, सिंधुदूर्ग ,रायगढ़ जिलों में कोरोना की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए प्रशासन को चुस्त दुरुस्त रहने का आदेश दिया गया है। आपदा व मददकार्य मंत्री विजय बडेट्टीवार ने कहा कि अनलॉक किए गए जिलों में अगर कोरोना मरीजों की संख्या फिर से बढ़ी तो उन जिलों में पाबंदी कठोर की जाएगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोनाः 24 घंटे में करीब 70 हजार नए मामले, 3921 लोगों की मौत
    Next Article प.बंगाल चुनाव बाद हिंसा व रेप की एसआईटी जांच की मांग, 60 वर्षीय महिला की सुप्रीम कोर्ट में याचिका
    sonu kumar

      Related Posts

      मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी

      June 29, 2025

      हिमाचल में मानसून का कहर, 8 दिनों में 34 लोगों की मौत, 74 जख्मी

      June 29, 2025

      उत्तराखंडः यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास फटा बादल, 8 से 9 मजदूर लापता

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल
      • जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी
      • मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया
      • गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू
      • मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version