दुनिया के महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके संघर्षों की कहानी और व्यक्तित्व की ताकत भारतीयों को पीढ़ियों तक प्रेरित करती रहेगी।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने शुक्रवार मध्य रात्रि को ट्विट कर कहा, “स्पोर्टिंग आइकन मिल्खा सिंह के निधन से मेरा दिल दुख से भर गया है। उनके संघर्षों की कहानी और व्यक्तित्व की ताकत भारतीयों को पीढ़ियों तक प्रेरित करती रहेगी।”
ट्विट के जरिए अपने संदेश में आगे उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
मिल्खा सिंह का शुक्रवार को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वे 91 साल के थे और कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version