Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुरादाबाद में जहरीली गैस से 4 की मौत : तहखाने में अवैध शराब के कारोबारी
    Top Story

    मुरादाबाद में जहरीली गैस से 4 की मौत : तहखाने में अवैध शराब के कारोबारी

    adminBy adminJune 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही 

    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार रात 12 बजे घर के तहखाने में अवैध शराब के कारोबारी, उसके दो बेटे और नौकर का शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, चारों की मौत जहरीली गैस के चलते हुई है। ये एक-एक करके तहखाने में गए थे और वहां जहरीली गैस के रिसाव के चलते सभी की मौत हो गई।

    देर रात तक तहखाने से लगातार गैस का रिसाव हो रहा था। इसके चलते सुबह पुलिस ने तहखाने को JCB से तोड़ दिया। ऊपर से तहखाने में गोबर के कंडे दिख रहे थे। मौके पर DM शैलेंद्र कुमार सिंह, DIG शलभ माथुर और SSP पवन कुमार भी मौके पर हैं।

    घर में एक और तहखाना मिला

    जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गोदाम में मिले उपलों और सामान को हटाकर चेक किया गया है। उपलों के पीछे शराब की तमाम पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। घर के एक कमरे में और एक तहखाना होने का अंदेशा है। कमरे में नीचे की तरफ जाने का एक छोटा सा रास्ता मिला है। मृतक घर मालिक के दो बेटों को हिरासत में लिया गया है। उनसे खुद एसएसपी पूछताछ कर रहे हैं।

    राजपुर केसरिया गांव के प्रधान ने पुलिस को तहखाने में 4 लोगों की लाश मिलने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे CO ठाकुरद्वारा डॉ. अनूप यादव ने बताया कि घर के तहखाने से राजेंद्र (50साल), उसके बेटों प्रीतम (30 साल) व हरकेश (20 साल) और नौकर रमेश (35 साल) के शव मिले हैं। राजेंद्र पूर्व में नकली शराब बनाने के मामले में जेल भी जा चुका है। आंशका है कि घर के तहखाने में नकली शराब बनाई जा रही थी। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

    परिजनों का दावा- तहखाने में गोबर के कंडे रखे हैं

    मृतक प्रीतम की पत्नी कुसुम ने बताया कि तहखाने में कंडे (गोबर से बने उपले) रखे हैं। सोमवार रात को नौकर रमेश उपले लेने तहखाने में गया था। वह वापस नहीं आया तो प्रीतम अपने भाई हरकेश के साथ उसे देखने तहखाने में गया। वह दोनों भी नहीं लौटे तो पिता राजेन्द्र बेटों को देखने तहखाने में चले गए। कुसुम का कहना है कि बारिश की वजह से उपले भीग गए थे और उनसे गैस रिसने की वजह से चारों लोग बेहोश होकर वहीं गिरते गए।

    आसपास के घरों के लोग सहमे
    पुलिस ने रात करीब डेढ़ बजे शवों को तहखाने से निलवाकर मोर्चरी भिजवा दिया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। खासकर आसपास के घरों में रहने वाले लोग सहमे हुए हैं। इन्हें घर खाली कराकर थोड़ा दूर शिफ्ट किया गया है। ताकि तहखाने से निकली जहरीली गैस से कोई और जनहानि न हो।

    आबकारी की टीम भी मौके पर
    राजपुर केसरिया गांव में देर रात करीब दो बजे सीओ और आसपास के थानों का फोर्स मौजूद है। मामला शराब से जुड़ा होने की वजह से आबकारी विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। जिला आबकारी अधिकारी भी इसी गांव में मौजूद हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUP को शर्मसार करने वाली घटना : बहराइच में 2 साल की बच्ची से रेप
    Next Article WTC में भारत का संयुक्त विजेता होना तय : भारत-न्यूजीलैंड दोनों के नाम होगा खिताब
    admin

      Related Posts

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026

      झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version