Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मोदी ने सीबीएसई बच्चों से किया संवाद, कोरोना संकट से विजयी होने का जताया विश्वास
    Breaking News

    मोदी ने सीबीएसई बच्चों से किया संवाद, कोरोना संकट से विजयी होने का जताया विश्वास

    shivam kumarBy shivam kumarJune 3, 2021Updated:June 3, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ बिना पूर्व सूचना के संवाद किया। प्रधानमंत्री ने परीक्षा रद्द किये जाने के बारे में उनकी प्रतिक्रिया तथा आगे की योजना के बारे में सहज और खुशनुमा माहौल में बातचीत की। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों से कोरोना के इस चुनौतीपूर्ण समय में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए तनाव मुक्त होकर रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रहने की सलाह दी।

    केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अपनी ओर से विद्यार्थियों के साथ संवाद का आयोजन किया था। कार्यक्रम की संचालिका ने क्रार्यक्रम के दौरान ही बच्चों को बताया कि एक विशेष अतिथि उनसे बातचीत करना चाहते हैं। उसके बाद स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ गये। इससे बच्चों के चेहरों पर आश्चर्य और खुशी की लहर दौड़ गई। बाद में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह उनके माता-पिता और अभिभावकों से भी बातचीत करना चाहते हैं। 

    इस संवाद में मोदी के साथ मंडी (हिमाचल प्रदेश), पंचकूला (हरियाणा), गुवाहाटी (असम), कोयम्बटूर (तमिलनाडु), इंदौर (मध्य प्रदेश) आदि स्थानों से बच्चों ने संवाद किया। मोदी ने परीक्षा के संबंध में लिखी गई अपनी पुस्तक ‘एग्जाम वारियर्स’ का भी उल्लेख किया, जिसे अनेक बच्चों ने पढ़ा था और उसे परीक्षा से पहले होने वाले तनाव के संबंध में उपयोगी बताया। प्रधानमंत्री ने आज छात्रों से कहा, “मैं अचानक आपके साथ शामिल हो गया…आशा है कि मैंने आपको परेशान नहीं किया होगा, आप मजे कर रहे थे… ऐसा लग रहा था कि परीक्षा रद्द होने के कारण आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।” 

    मोदी ने बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों से भी परीक्षा रद्द करने के फैसले पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही। बच्चों और उनके अभिभावकों ने कहा कि परीक्षा रद्द होने के फैसले से एक तनाव और अनिश्चितता का दौर समाप्त हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने उनसे यह भी पूछना चाहा कि वह आगे अपना समय कैसे व्यतीत करेंगे। प्रधानमंत्री ने कोरोना काल के कठिन समय का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें रोने-धोने के बजाये साहस और संकल्पशक्ति के साथ कठिन परिस्थितियों का मुकाबला करना है। हर कठिन समय हमारे लिए एक सीख बनकर आता है। 

    मोदी ने एक छात्रा के धैर्य और साहस का भी उल्लेख किया जिसने महामारी के दौरान अपने परिवार के दो सदस्यों को खोया है। मोदी ने कहा कि उस बालिका की आंखों में विश्वास दिखाई देता है। मोदी ने कहा कि कोरोना काल के दौरान हमें जो अनुभव मिला है और हमें जो सीख मिली है वह जीवन के अगले पड़ावों में हमारे लिए बहुत उपयोगी होगी। हमें कुछ नया करने की प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में अकसर हमें टीम भावना और सामूहिकता का पाठ पढ़ाया जाता है। कोरोना काल में हमें इस सीख से साक्षात्कार करने और इसका अनुभव करने का सीधा अवसर मिला है। हमने देखा कि संकट की इस घड़ी में कैसे लोगों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और सहयोग किया। पूरे देश ने टीम भावना से इस संकट का मुकाबला किया। यह जनसहभागिता और टीम भावना आने वाले दिनों में हम सबका मार्गदर्शन करेगी। 

     प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास में अनेक चुनौतीपूर्ण अवसर आये हैं जिनका मुकाबला देशवासियों ने पूरे आत्मविश्वास और ताकत के साथ किया है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि कोरोना महामारी के रूप में एक सदी का सबसे बड़ा संकट हमारे सामने आया है। पिछली चार-पांच पीढ़ियो के दौरान इतना भयावह संकट पैदा नहीं हुआ था फिर भी देशवासियों का यह विश्वास कायम है कि हम इस संकट से विजयी होकर उभरेंगे। हुर भारतवासी के मुंह से यही आवाज निकल रही है कि हम संकट से विजयी होकर निकलेंगे और नई ऊर्जा के साथ देश को आगे ले जाएंगे। 

    मोदी ने बच्चों को सलाह दी कि परीक्षा रद्द होने के बाद अब वह अपने समय के सद्पयोग का जरिया ढूढें। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर वे अपने क्षेत्र में स्वतंत्रता आंदोलन की किसी घटना पर लेख लिख सकते हैं। इसी तरह आगामी 5 जून को पर्यावरण दिवस का उल्लेख करते हुए बच्चों से कहा कि वे पर्यावरण सुरक्षा के लिए कोई न कोई काम हाथ में लें। प्रकृति और पृथ्वी को बचाना हम सभी का दायित्व है। मोदी ने बच्चों को 21 जून के योग दिवस की भी याद दिलाई। बच्चों को अपने अभिभावकों के साथ योग करने की सलाह दी। 

     

    मोदी ने ओलंपिक सहित विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चों को भारतीय खिलाड़ियों के योगदान और खेल के बारे में उनकी तैयारियों के बारे में सीख हासिल करनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने बच्चों से टीकाकरण अभियान में सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को परिवार और आसपास के लोगों का पंजीकरण कराने के काम में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ेगी टीकाकरण का काम आगे बढ़ेगा। 

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकमला हैरिस ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया, अमेरिका भेज रहा है वैक्सीन
    Next Article महामारी में बेसहारा परिवारों को लोकसभा अध्यक्ष ने दिया सहारा
    shivam kumar

      Related Posts

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026

      झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      • धनबाद के बेनागड़िया नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ रैगिंग, अस्पताल में भर्ती
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version