सोमवार यानी 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड हस्तियां फैंस को न सिर्फ योग दिवस की बधाई दे रही हैं , बल्कि उन्हें योग करने के लिए प्रेरित भी कर रही हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां है, जो 40 की उम्र पार करने के बाद भी खुद को योग की मदद से फिट रखे हुए हैं और फैंस के बीच अपने फिटनेस के लिए काफी मशहूर भी हैं। आज हम आपको योग दिवस पर बता रहे हैं ऐसी ही बॉलीवुड की कुछ खूबसूरत हसीनाओं के बारे में जो योग से उम्र को मात दे रही हैं।

माधुरी दीक्षित:  बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माधुरी दीक्षित 54 साल की हैं और इस उम्र में भी वह बहुत खूबसूरत और फिट नजर आती हैं। माधुरी दीक्षित इसका पूरा श्रेय योग को देती हैं। माधुरी दीक्षित हर दिन योग करती हैं और इससे अपने जीवन का महत्वपूर्ण अंग मानती हैं।

शिल्पा शेट्टी ; फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को देखकर ऐसा लगता है मानो उनकी उम्र जैसे ठहर सी गई हो। 46 वर्षीय शिल्पा शेट्टी के डेली रूटीन में योग का विशेष स्थान है। शिल्पा शेट्टी अक्सर योग करते हुए अपनी तस्वीरें व वीडियोज फैंस के साथ साझा करती हैं। शिल्पा अक्सर अपनी फिटनेस और खूबसूरती के कारण फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं।

मलाइका अरोड़ा : 47 वर्षीय मलाइका अरोड़ा भी अक्सर अपनी फिटनेस की वजह से चर्चा में रहती हैं। वह हर दिन योग करती हैं और फैंस को भी योग करने के लिए प्रेरित करती है। मलाइका अरोड़ा की फिटनेस को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना हर किसी के लिए मुश्किल हैं।

सुष्मिता सेन: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा व पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का भी कोई जवाब नहीं। 45 वर्ष की उम्र में भी सुष्मिता ऐसे कठिन -कठिन योग करती हैं, जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाता है। सुष्मिता अक्सर योग करते हुए अपने वीडियोज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती हैं।

बिपाशा बसु: अभिनेत्री बिपासा बसु भी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो योग को बहुत अधिक महत्व देती है। 42 वर्षीय बिपाशा बसु अपनी फिटनेस और खूबसूरती का श्रेय योग को देती हैं। बिपाशा हर दिन योग करती हैं और हर किसी को योग करने के लिए प्रेरित भी करती हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version