Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रक्षा मंत्री ने राष्ट्र को समर्पित कीं नॉर्थ-ईस्ट की ​12 सीमा ​सड़कें
    Breaking News

    रक्षा मंत्री ने राष्ट्र को समर्पित कीं नॉर्थ-ईस्ट की ​12 सीमा ​सड़कें

    sonu kumarBy sonu kumarJune 17, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     ​​रक्षा मं​​त्री राजनाथ सिंह ​​​गुरुवार को असम दौरे पर​ पहुंचे और ​सीमा सड़क संगठन ​की ​​12 सीमा ​सड़कें राष्ट्र को समर्पित कीं​। ​​उन्होंने कहा कि लम्बे समय तक ​​नॉर्थ-ईस्ट का विकास नहीं हुआ। अब प्रधानमंत्री ​नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ​हो रहे पूर्वोत्तर ​के विकास ​से ​इस क्षेत्र में लोगों को लाभ होगा​​। ​​इस इला​के का सामरिक महत्व​ इसलिए है​ क्योंकि पांच देशों के साथ इस इलाके की ​सीमाएं लगती हैं।​ इस क्षेत्र का ​​विकास सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है​​​​​​​​।
     
    राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’​​ के अंतर्गत सीमाई क्षेत्रों के संपूर्ण विकास पर बहुत अधिक जोर दे रही है। सीमावर्ती राज्यों में बड़ी संख्या में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण पुलों और सड़कों के कार्य को पूरा किया गया है​​।​ पिछले सात सालों के दौरान सड़क परियोजनाओं और अन्य​ इंफ्रास्ट्रक्चर​​​ विकसित करने के लिए ​बीआरओ के ​बजट में तीन से चार गुना की वृद्धि की गई है​​। ​पिछले सात सालों में ​यहां की ​​सुरक्षा की स्थिति​ में अभूतपूर्व सुधार हुआ है​​।​​ हिंसा से सम्बंधित घटनाओं में 85 फ़ीसदी और नागरिकों और सुरक्षा बलों की ​दुर्घटनाओं में ​​का​फी कमी आई है​​​​​​​​।​​​​​​​​​​​​​​​​​
     
    उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जिस तेजी के साथ पूर्वोत्तर का विकास होना चाहिए था, वह नहीं हुआ​। ​यही वजह थी कि यहां के निवासियों की मूलभूत ​जरूरतें पूरी नहीं हो पाती थीं लेकिन अब प्रधानमंत्री​ के नेतृत्व में जिस तरह से पूर्वोत्तर का विकास हुआ है​,​ उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है​​।​ नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र की भौगोलिक नजरिये से​ ​अद्भुत विविधता है क्योंकि इसकी सीमाएं बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल ​से जुड़ीं हैं​​​।​ इसीलिए इस क्षेत्र में पहले तस्करी से जुड़ीं समस्याएं रहा करती थीं लेकिन नॉर्थ-ईस्ट​ का विकास होने से अब इस तरह की समस्याएं कम हो रही हैं​।​​ ​​​​​​
     
    अभी तक भारत विभिन्न तरह के गोला-बारूद और हथियार विदेशों से आयात करता था लेकिन अब फैसला लिया गया है कि भारत अपनी धरती पर ही सेनाओं के लिए हथियारों का निर्माण करेगा।​ इतना ही नहीं घरेलू जरूरतें ​पूरी करने के बाद विदेशों को भी भारत में बने हथियार निर्यात किये जायेंगे​।​ रक्षा मंत्री ने कहा कि दो दिन पहले ही गलवान घाटी में हुई घटना को एक साल बीते हैं। भारतीय सेना ने अपने शौर्य एवं पराक्रम का परिचय देते हुए अपना बलिदान दिया है​​। ​उन्होंने शहीद जवानों की वीरता को नमन ​करते हुए कहा कि सीमा क्षेत्रों का विकास होने का फायदा हमारी सेनाओं को भी मिलेगा​​।​​  ​

     

     
    ​कार्यक्रम में ​असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा, ​अरुणाचल के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू, ​केन्द्रीय मंत्री किरण रिजीजू, डॉ. जितेंद्र सिंह, लद्दाख के उप राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल राधा कृष्ण माथुर, सैन्य बलों के प्रमुख सीडीएस जनरल बिपिन रावत, बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी और सीमा सड़क संगठन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे​। अरुणाचल के किमिन में पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र को समर्पित की गईं 12 सड़कें अरुणाचल में विकास, औद्योगीकरण और हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखने में मदद करेंगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में बाबा रामदेव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
    Next Article रूपा तिर्की के परिजनों को सुरक्षा दें: हाइकोर्ट
    sonu kumar

      Related Posts

      आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री

      May 22, 2025

      फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

      May 22, 2025

      त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version