Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स व निफ्टी ने फिर बनाया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड
    Breaking News

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स व निफ्टी ने फिर बनाया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड

    sonu kumarBy sonu kumarJune 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    सोमवार को हुए जोरदार उतार-चढ़ाव के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन आज भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की। पॉजिटिव सेंटिमेंट्स के साथ शुरू हुए कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने तेजी का नया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाकर ही ट्रेडिंग की शुरुआत की। कारोबार की शुरुआत के बाद से बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है। जिसके कारण दोनों सूचकांक हर कुछ मिनट बाद नए ऑल टाइम हाई के स्तर पर पहुंच रहे हैं।
    आज सेंसेक्स 200.30 अंक की तेजी के साथ 52,751.83 अंक के स्तर पर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए खुला। कारोबार शुरू होने के बाद से ही उसमें लगातार तेजी आती गई। कुछ ही देर में हुई तेज खरीदारी के बल पर सेंसेक्स 313.01 अंक की तेजी के साथ 52,864.54 अंक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। इस स्तर पर पहुंचने के बाद शेयर बाजार में कुछ बिकवाली भी हुई, जिसके कारण सेंसेक्स टॉप लेवल से 193.25 अंक फिसल कर 52,671.29 अंक के स्तर पर भी पहुंचा। लेकिन इसके बाद एक बार फिर बाजार में खरीदारी का जोर बढ़ गया और शेयर बाजार ने दोबारा ऊपर उठने का रास्ता पकड़ लिया और 1 घंटे के कारोबार में ही दोबारा 317.98 अंक की छलांग के साथ 52,869.51 अंक का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।
    इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 55.10 अंक की उछाल के साथ 15,866.95 अंक का नया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाते हुए आज के कारोबार की शुरुआत की। बाजार में शुरुआती कारोबार में लगातार तेजड़ियों ने अपना दबाव बनाए रखा, जिसके कारण निफ्टी ने भी अपने ऑल टाइम हाई के रिकॉर्ड में कई बार सुधार किया। इसी तेजी के बल पर सवा घंटे के कारोबार में ही 10:30 बजे ही निफ्टी 15,900 अंक के स्तर को पार करके 15,901.60 अंक तक पहुंच गया। बाजार में फिलहाल लगातार तेजी का रुझान बना हुआ है। तेज खरीदारी और बिकवाली के बीच दो घंटे के कारोबार के बाद सुबह 11.15 बजे निफ्टी 73.70 अंक चढ़कर 15,885.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं सेंसेक्स 263.02 अंक चढ़कर 52,814.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
    आज के कारोबार में कारोबार में बैंकिंग शेयरों में चौतरफा खरीदारी हो रही है। इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की मजबूती से भी शेयर बाजार को काफी सपोर्ट मिला है। दूसरी ओर अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट का रुख बना हुआ है। अभी तक के कारोबार में अडाणी पावर, अडाणी ट्रांसमिशन और अडाणी टोटल गैस के शेयर 5 फीसदी तक लुढ़क चुके हैं। वहीं अडाणी पोर्ट्स के शेयर में भी 0.85 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।
    अभीतक के कारोबार में दिग्गज शेयरों में से ओएनजीसी 2.4 फीसदी, इंडसइंड बैंक 2.26 फीसदी, एशियन पेंट्स 2.22 फीसदी, टाटा स्टील 1.39 फीसदी और आईओसीएल 1.05 फीसदी की तेजी के साथ टॉप 5 गेनर बने हुए हैं। वहीं अडाणी पोर्ट्स 0.85 फीसदी, डिविज लैब 0.71 फीसदी, कोल इंडिया 0.63 फीसदी, सिप्ला 0.4 फीसदी और डॉक्टर रेड्डीज लैब 0.32 फीसदी की कमजोरी के साथ अभी तक के टॉप 5 लूजर बने हुए हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत को मिलेगा कोरोना का एक और टीका, मॉडर्ना, फाइजर जैसा असरदार है Novavax
    Next Article प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की मौत मामले की हो CBI जांच
    sonu kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

      June 23, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

      June 23, 2025

      ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

      June 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • जमीनी विवाद में मारपीट, महिला की हत्या
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version