Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»वायुसेना के 93वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु, अमित शाह और खरगे समेत तमाम गणमान्यों ने दी बधाई
    देश

    वायुसेना के 93वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु, अमित शाह और खरगे समेत तमाम गणमान्यों ने दी बधाई

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना दिवस के 93वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेम तमाम गणमान्यों ने वीर जवानों के साहस, समर्पण और देशभक्ति की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में कहा कि भारतीय वायुसेना ने सदैव साहस, समर्पण और उत्कृष्टता का परिचय दिया है। उन्होंने वायु सेना के जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे कठिन परिस्थितियों में देश की सेवा में तत्पर रहते हैं और राष्ट्र का गौरव बढ़ाते हैं।

    गृहमंत्री अमित शाह ने वायुसेना दिवस पर देश के आकाश रक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाती है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी देशवासियों की सेवा में अग्रणी रहती है। उन्होंने बलिदानी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भारतीय वायुसेना साहस, पेशेवर कौशल और देशभक्ति का परिचायक है। उन्होंने देश की सेवा में वायु सेना के योगदान की सराहना की।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वायुसेना के वीरों को दिल से सलाम किया। उन्होंने उनके अदम्य साहस, बलिदान और निष्ठा को देश के लिए प्रेरणा बताया।

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संस्कृत भाषा में ‘नभः स्पृशं दीप्तम्’ लिखते हुए वायु सेना के जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि देश उनकी सेवा और त्याग के लिए सदैव आभारी रहेगा।

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद डॉ. महेश शर्मा, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वायुसेना दिवस पर गगन प्रहरी जवानों को बधाई दी।

    महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि देश के 1.4 अरब से अधिक नागरिकों के सपनों को भारतीय वायुसेना साहस और समर्पण के साथ सुरक्षित रखती है। उन्होंने वायुसेना के साथ जुड़ने पर गर्व जताया और सभी को वायुसेना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

    हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1932 में भारतीय वायुसेना के गठन की वर्षगांठ के रूप में यह मनाया जाता है। भारतीय वायुसेना की स्थापना ब्रिटिश राज के दौरान हुई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहजारीबाग जेल के जेलर सहित छह निलंबित, छह कक्षपाल की सेवा समाप्त
    shivam kumar

      Related Posts

      युद्धक्षेत्र बदला, भविष्य में एल्गोरिदम और एआई से लड़े जाएंगे युद्ध : रक्षा मंत्री

      October 7, 2025

      केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दी मोदी को सत्ता में 24 साल पूरे होने की बधाई

      October 7, 2025

      डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां दुनिया के लिए मिसालः डॉ. जयशंकर

      October 7, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • वायुसेना के 93वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु, अमित शाह और खरगे समेत तमाम गणमान्यों ने दी बधाई
      • हजारीबाग जेल के जेलर सहित छह निलंबित, छह कक्षपाल की सेवा समाप्त
      • आग लगने से पांच दुकानें जलकर खाक
      • झारखंड के धनबाद में सबसे अधिक 108 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड
      • एनडीए में चिराग के साथ सीट बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version