Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सेना खरीदेगी एयर डिफेन्स गन और गोला बारूद, ​6,000 करोड़ मंजूर
    Breaking News

    सेना खरीदेगी एयर डिफेन्स गन और गोला बारूद, ​6,000 करोड़ मंजूर

    shivam kumarBy shivam kumarJune 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ​​भारतीय सेना​ को ​​6,000 करोड़ रुपये की ​​एयर डिफेन्स गन और गोला-बारूद खरीदने की मंजूरी दे दी गई है। ​​​​रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्ष​​ता में​ शुक्रवार को हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद ​(​डीएसी) ​की बैठक में ​​’बाय एंड मेक’ (भारतीय) श्रेणी के तहत ​सेना का यह प्रस्ताव मंजूर किया गया है​।​ इसके अलावा छह स्टील्थ ​​पनडुब्बियों का निर्माण​ करने के लिए 43 हजार करोड़ रुपये ​के ​​स्वदेशी प्रोजेक्ट-75आई​ को भी मंजूरी दी गई है।​ ​​​यह प्रोजेक्ट आधुनिक पारंपरिक पनडुब्बी निर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए देश को आगे बढ़ाएगा और ​इससे ​रोजगार के अवसर ​भी ​पैदा ​होंगे। ​
    ​
    ​​भारती​​य सेना​ को ​अपनी वायु रक्षा तोपों के आधुनिकीकरण​ ​की लंबे समय से आवश्यकता थी​ जो पहले विदेशी स्रोतों से ​खरीदी गई थीं​। रक्षा मंत्रालय ​की ओर से ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ की ​पहल पर लगभग एक दर्जन भारतीय कंपनियों ​ने इस जटिल गन सिस्टम और संबंधित उपकरणों के निर्माण के लिए अपनी इच्छा ​जताई है। ​इसीलिए ​​डीएसी ने​​ ​​6,000 करोड़ रुपये की लागत​ से ​​​​’बाय एंड मेक’ (भारतीय)​ श्रेणी में ​​एयर डिफेन्स गन और गोला-बारूद खरीदने के लिए ​​मंजूरी दी​ है​।​ इसके अलावा सशस्त्र बलों ​के लिए आवश्यक हथियारों और​​ गोला-बारूद ​का स्टॉक जमा​ ​करने की अवधि ​31 अगस्त, 2021 तक बढ़ा दी​ गई है​।​

    दरअसल तीनों भारतीय सेनाओं को पाकिस्तान और चीन से एक साथ ‘टू फ्रंट वार’ की तैयारी के मद्देनजर 10 दिनों के बजाय 15 दिनों के पूर्ण युद्ध के लिए गोला-बारूद और हथियारों का स्टॉक जमा करने के आदेश पिछले साल दिए गए थे। इसके लिए सशस्त्र बलों को 50 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।​ इसके अलावा चीन सीमा (एलएसी) पर तैनात सैनिकों की जरूरत को देखते हुए सरकार ने ​पिछले साल सेनाओं को राइफल्स, मिसाइल, गोला बारूद, ड्रोन आदि खरीदने के लिए 21 जून, 2020 को 500 करोड़ रुपये और 15 जुलाई, 2020 को 300 करोड़ ​​​रुपये ​आपात फंड के रूप में ​दिए गए थे।​ तीनों सेना​ओं को अधिकार दिए गए हैं कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से घातक हथ‍ियार और गोला बारूद खरीद सकती हैं​​।​ इसी आपात फंड का इस्तेमाल करने की अवधि बढ़ाकर ​​31 अगस्त, 2021​ कर दी गई है।​ ​

    ​​​रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह​ ने बैठक के बाद कहा कि ​​स्वदेशी प्रोजेक्ट-75आई​​​ ​भारतीय उद्योग को पनडुब्बी निर्माण में निवेश के लिए अद्वितीय दीर्घकालिक अवसर ​देगा। भारतीय उद्योग और प्रमुख विदेशी ओईएम के बीच ​रणनीतिक ​गठजोड़ से भारत में पनडुब्बियों के लिए नवीनतम तकनीक का भी ​इस्तेमाल हो सकेगा​।​ ​रणनीतिक साझेदारी मॉडल के तहत यह ​पहली ​ऐतिहासिक स्वीकृति है। यह सबसे बड़ी ‘मेक इन इंडिया’ परियोजनाओं में से एक होगी और ​इससे भारत में पनडुब्बी निर्माण के लिए स्तरीय औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र तैयार ​होगा।​ ​​​इस अनुमोदन के साथ ​​भारत पनडुब्बी निर्माण में राष्ट्रीय क्षमता हासिल करने ​के साथ ही अपने 30 साल ​पुराने पनडुब्बी निर्माण कार्यक्रम को ​जमीन पर उतार सकेगा​।​​​

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्विटर ने उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू के निजी हैंडल से हटाया ब्लू टिक, विवाद बढ़ा तो किया बहाल
    Next Article विश्व पर्यावरण दिवस: ‘ग्रीनमैन’ की अपील- अगले 3 सेकेंड की सांस का करें खुद इंतजाम’
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा

      June 1, 2026

      गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2026

      उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग

      June 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
      • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
      • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
      • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version