Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»​भारत ​अब खुद बनाएगा छह ​परमाणु ​पनडुब्बियां, मंजूरी का इन्तजार
    Breaking News

    ​भारत ​अब खुद बनाएगा छह ​परमाणु ​पनडुब्बियां, मंजूरी का इन्तजार

    shivam kumarBy shivam kumarJune 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     हिन्द महासागर में चीन का मुकाबला करने के लिए ​​भारत ​अब खुद छह ​परमाणु ​पनडुब्बियां बनाएगा, जिसके लिए ​सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ​​​​(सीसीएस)​ ​​से मंजूरी मिलने का इन्तजार​ है​।​ भारत के पास सिर्फ एक परमाणु पनडुब्बी है, इसलिए ​स्वदेशी परियोजना के तहत​ जल्द ही पहले तीन पनडुब्बियों की मंजूरी मिलने की सम्भावना है। इसके बाद तीन और पनडुब्बियों के लिए मंजूरी दी जाएगी। ​​​पहली परमाणु पनडुब्बी 2032 या उसके आसपास नौसेना को मिलेगी।​ ​​​
    नौसेना के पास इस समय​ इकलौता विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य है, जिसे 16 नवम्बर, 2013 को सेवा ​में शामिल किया गया था। नौसेना का दूसरा विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत अभी परीक्षण के दौर से गुजर रहा है। इसके 2021 के अंत या 2022 की शुरुआत में नौसेना के परिवार का हिस्सा बनने की उम्मीद है। हिन्द महासागर में चीन की बढ़ती दखलंदाजी को देखते हुए भारतीय नौसेना को तीसरे विमानवाहक युद्धपोत की भी आवश्यकता है, जिसके बारे में शीर्ष स्तर पर चर्चा भी हुई है। ​​नौसेना को सीमित बजट देखते हुए अपनी जरूरत के हिसाब से ​छह ​परमाणु पनडुब्बियों या तीसरे विमानवाहक युद्धपोत में से किसी एक को चुनना था, जिसमें छह परमाणु पनडुब्बियों के स्वदेशी निर्माण परियोजना पर ध्यान केन्द्रित किया गया है।  ​​
     
    नौसेना ​के पास ​अभी तक सिर्फ दो परमाणु पनडुब्बि​यां आईएनएस अरिहंत और आईएनएस चक्र ​थीं। ​​आईएनएस चक्र को रूस से 10 साल की लीज पर लिया गया ​था​।​ ​​इस पनडुब्बी की दस साल की लीज जनवरी, 2022 में समाप्त ​होनी थी लेकिन ​भारत ने ​​लीज अवधि न बढ़ाने का फैसला लेकर ​लगभग दस महीने पहले ​ही ​उसे रूस को लौटा दिया है।​ ​भारत ने 2019 में रूस से अकुला श्रेणी की तीसरी परमाणु संचालित हमला पनडुब्बी आईएनएस चक्र-III को पट्टे पर देने के लिए 3.3 बिलियन डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर किए थे। रूस से 2025 में 10 साल के लिए परमाणु क्षमता से लैस दूसरी पनडुब्बी मिलेगी।​ ​​​
     
    अब नौसेना के पास स्वदेशी रूप से निर्मित इकलौती परमाणु पनडुब्बी ​​अरिहंत ​बची है। ​अरिहंत का ​जलावतरण​ तत्कालीन ​​प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर ​ने 26 जुला​​ई, 2009 को​ किया ​था​। यह दिन इसलिए भी चुना गया, क्योंकि इस दिन को कारगिल विजय दिवस या विजय दिवस रूप में मनाया जाता है​​।​ ​​​गहन बंदरगाह और समुद्री परीक्षणों से​ गुजरने के बाद ​अरिहंत​ पनडुब्बी अगस्त, 2016 में ​भारतीय नौसेना के बेड़े में​ ​शामिल की गई थी​​।​​ इसी श्रेणी की ​दूसरी​ परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिघाट भी समुद्री परीक्षणों से गुजर रही है और निकट भविष्य में इसके चालू होने की उम्मीद है।​​​
     
    ​चीन के पास करीब एक दर्जन ऐसी परमाणु पनडुब्बियां हैं। उसकी नई पनडुब्बी टाइप 095 बेहद शांति से समुद्र में चलती है। इसलिए चीन की साजिशों को जवाब देने के लिए भारतीय नौसेना को भी परमाणु पनडुब्बियों की जरूरत है। भारत ने 6,000 टन से अधिक वजन वाली छह परमाणु पनडुब्बियों के निर्माण की योजना बनाई है। शुरुआत में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) से केवल तीन ही पनडुब्बियों के निर्माण की मंजूरी दी जाएगी, जिसमें से ​​पहली परमाणु पनडुब्बी 2032 या उसके आसपास नौसेना को मिलेगी।​ ​​भारतीय नौसेना ​के लिए छह स्वदेशी परमाणु हमले वाली पनडुब्बियां ​बनाने के प्रस्ताव ​को 2014 में सत्ता में आने के तुरंत बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने मंजूरी दे दी थी।​ ​
     
    भारत की सुरक्षा पर कैबिनेट समिति ​​(सीसीएस)​ ​06 में से तीन परमाणु हमले वाली पनडुब्बियों (एसएसएन) के स्वदेशी निर्माण के लिए लगभग 6.8 बिलियन डॉलर के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। यह परियोजना (एसएसबीएन) अरिहंत श्रेणी की परियोजना से अलग है।​ ​स्वदेशी रूप से बनने वाली पहली तीन परमाणु हमले वाली ​​पनडुब्बियों में 95 प्रतिशत ‘भारत में निर्मित’ सामग्री होगी।​ इनका निर्माण विशाखापत्तनम में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (​डीआरडीओ) ​करेगा।​ प्रत्येक पनडुब्बी के निर्माण पर लगभग 15 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। ​यह परियोजना ​भारत में पनडुब्बी​ निर्माण क्षमता ​बढ़ाने में निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों सहित घरेलू रक्षा क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा ​देगी।​ ​इस परियोजना से रक्षा क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार सृजित होने की उम्मीद है, क्योंकि इससे रक्षा क्षेत्र में बड़ी संख्या में नौकरियां पैदा होंगी। ​​​​​​​​​
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसफर-ए-हज पर बंदिश
    Next Article सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर अंकिता लोखंडे ने शेयर किया अनसीन अल्बम
    shivam kumar

      Related Posts

      समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषितम्

      July 13, 2026

      भविष्य के युद्धों में तकनीक और संयुक्त सैन्य क्षमता होगी निर्णायक : जनरल अनिल चौहान

      July 12, 2026

      केंद्र सरकार देश में 10 से 19 सितंबर तक चलाएगी ‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर’ अभियान

      July 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, देशभर के सर्राफा बाजार में नरमी का रुख
      • समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषितम्
      • जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार लूटकर फरार
      • मेदिनीनगर में आवारा कुत्ते का कहर: आधे घंटे के अंदर 10 मासूमों को किया लहूलुहान, नगर निगम की लापरवाही पर भड़के लोग
      • झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल की बिगड़ी तबीयत, रांची के निजी अस्पताल में भर्ती
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version